T20 World Cup 2022: ये हैं टूर्नामेंट के 5 सबसे युवा खिलाड़ी, लिस्ट में एक भारतीय नाम भी शामिल

टी20 विश्वकप 2022 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में टूर्नामेंट का आगाज होगा। 13 नवंबर तक चलते वाले इस मेगा इवेंट के लिए भारतीय टीम में अपनी तैयार शुरू कर दी है।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
T20 World Cup 2022: ये हैं टूर्नामेंट के 5 सबसे युवा खिलाड़ी, लिस्ट में एक भारतीय नाम भी शामिल

T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप 2022 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में टूर्नामेंट का आगाज होगा। 13 नवंबर तक चलते वाले इस मेगा इवेंट के लिए भारतीय टीम में अपनी तैयार शुरू कर दी है। रोहित की सेना पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। भारत अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। इस मुकाबले में मैन इन ब्लू की नजर जीत के साथ पिछली हार का बदला लेने पर होगी। टी20 विश्व कप के लिए सभी टीमों ने अनुभवी खिलाड़ियों को तरजीह दी है, वहीं कुछ युवा खिलाड़ियों पर भी दाव लगाया है। आइए जानते हैं इस बार विश्वकप के सबसे युवा खिलाड़ियों के बारे में, इनमें एक भारतीय प्लेयर का नाम भी शामिल है। 

अयान खान

टी20 विश्व कप 2022 के लिए यूएई की टीम में शामिल अयान टूर्नामेट के सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उनकी उम्र अभी 16 साल है। अयान ने अब तक यूएई के लिए 2 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 147.05 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 25 रन बनाए हैं। 

नसीम शाह

publive-image

टी20 विश्व कप 2022 के लिए पाकिस्तान टीम में शामिल तेज गेंदबाज नसीम शाह की उम्र अभी 19 साल है। एशिया कप 2022 में वह अपनी रफ्तार से कहर बरपा चुके हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ डेब्यू मैच खेला था और शाहीन शाह अफरीदी की कमी नहीं खलने दी थी। उन्होंने पाकिस्तान के लिए अब तक 13 टेस्ट मैच खेले हैं, इस दौरान 20 पारियों में उन्होंने करीब 37 की औसत और 3.52 की इकॉनमी से 33 विकेट अपने नाम किए हैं। 3 वनडे में उन्होंने 4.26 की इकॉनमी से 10 विकेट लिए हैं। वहीं 7 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में शाह ने 7 विकेट चटकाए हैं।

मोहम्मद सलीम

टी20 विश्व कप 2022 के लिए अफगानिस्तान टीम में शामिल मोहम्मद सलीम की उम्र 20 साल है। उन्होंने अभी तक अफगानिस्तान की नेश्नल टीम के लिए डेब्यू नहीं किया है। वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 12 प्रथम श्रेणी मैचों में 41 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा इसी साल खेली गई  शापेजा लीग में उन्होंने 9 मुकाबलों में 6.63 की इकॉनमी से 11 विकेट चटकाए हैं। 

ट्रिस्टन स्टब्स

publive-image

टी20 विश्व कप 2022 के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम में शामिल ट्रिस्टन स्टब्स की उम्र अभी 22 साल है। वह अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए फेमस हैं। यही कारण है कि उन्हे विश्वकप स्क्वॉड में जगह मिली है। उन्होंने प्रोटियाज के लिए अब तक 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान स्टब्स ने 191.98 के स्ट्राइक रेट से 142 रन जड़े हैं। 

अर्शदीप सिंह 

publive-image

टी20 विश्वकप 2022 के लिए भारतीय टीम में शामिल तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अभी 23 साल के हैं। आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन के बाद से ही वह टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करने में सफल रहे हैं। वह नई और पुरानी दोनों गेंद से शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। सिंह ने अब तक 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 19.78 की औसत और 8.14 की इकॉनमी से 19 विकेट चटकाए हैं। 3/12 टी20 में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 

Latest Stories