IPL 2023: 3 कारण क्यों मुंबई इंडियंस छठी बार जीत सकती है आईपीएल का खिताब

आईपीएल शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है, इसकी शुरुआत अगले महीने के अंत में हो जाएगी। इस बार के खिताब के दावेदारों की बात करें तो इसमें अन्य टीमों के अलावा 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियन का दावा भी काफी मजबूत है। IPL की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के दावा हर बार की तरह इस बार भी मजबूत नजर आ रहा है। इसकी वजह उसका पिछला शानदार रिकॉर्ड तो है ही, साथ ही कुछ और भी वजह हैं जो, उसके दावे को अन्य टीमों  के मुकाबले मजबूत बनाती हैं। मुंबई का दावा इस बार  मजबूत होने की ये 3 वजह हैं। 

author-image
By puneet sharma
New Update
IPL 2023: 3 कारण क्यों मुंबई इंडियंस छठी बार जीत सकती है आईपीएल का खिताब

आईपीएल शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है, इसकी शुरुआत अगले महीने के अंत में हो जाएगी। इस बार के खिताब के दावेदारों की बात करें, तो इसमें अन्य टीमों के अलावा 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियन का दावा भी काफी मजबूत है। IPL की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के दावा हर बार की तरह इस बार भी मजबूत नजर आ रहा है। इसकी वजह उसका पिछला शानदार रिकॉर्ड तो है ही, साथ ही कुछ और भी वजह हैं जो, उसके दावे को अन्य टीमों  के मुकाबले मजबूत बनाती हैं। मुंबई का दावा इस बार मजबूत होने की ये 3 वजह हैं। 

ये भी पढ़ें: IPL 2023: RCB फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, पहले मैच से उपलब्ध रहेगा ये तूफानी गेंदबाज

1 - बुमराह और आर्चर की जोड़ी 

publive-image

जसप्रीत बुमराह पिछले काफी समय से अपनी इंजरी के चलते टीम इंडिया से बाहर हैं। वो अपनी इंजरी के कारण पिछले साल हुए एशिया कप में भी नहीं खेल सके थे। उसके बाद उन्होने टीम में वापसी जरूर की, लेकिन 2 मैच बाद उन्हें फिर से बाहर जाना पड़ा। वो उसके बाद से टीम से बाहर चल रहे हैं। वो इस चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप 2022 भी मिस कर चुके हैं। 

इस समय खेली जा रही रही बॉर्डर गावस्कर सीरीज में उनकी टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद थी, लेकिन उनकी इस सीरीज में वापसी नहीं हो सकी। लेकिन उनके आईपीएल में खेलने की पूरी संभावना है। उनका आईपीएल में हिस्सा लेना लगभग तय माना जा रहा है, बुमराह एक अनुभवी गेंदबाज हैं, इसका फायदा मुंबई इंडियंस को मिलेगा। 

बुमराह न सिर्फ शुरुआती ओवरों में अच्छा काम करते हैं, बल्कि अंतिम ओवरों में उनके यार्कर बल्लेबाजों के लिए नाक में दम कर देते हैं। वो सालों से मुंबई टीम की गेंदबाजी की सबसे मजबूत कड़ी हैं। 2013 में मुंबई के लिए डेब्यू करने वाले बुमराह ने अपने आईपीएल करियर में 120 मैचों में 145 विकेट लिए हैं, इस दौरान उनकी इकनॉमी रेट 7.39 की रही है। 

जसप्रीत बुमराह की तरह एक गेंदबाज और है, जो अपने सटीक यार्कर से बल्लेबाजों के लिए बड़ी आफत बन जाता है, वो है जोफ्रा आर्चर। जोफ्रा आर्चर की कहानी भी बिल्कुल बुमराह जैसी ही है। वो न सिर्फ अपनी टीम को विकेट लेकर देते हैं, बल्कि उनकी इकनॉमी रेट भी बहुत शानदार रहती है। अंतिम ओवरों में उनको मारना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नही होता है। यही नहीं चोट के मामले में भी उनकी किस्मत बुमराह जैसी ही है। 

इंग्लैंड के आर्चर ने अपने आईपीएल करियर में 35 मैचो में 46 विकेट लिए हैं, इस दौरान उनकी इकनॉमी रेट 7.13 की रही है। 2018 में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू करने वाले आर्चर ने 2020 के बाद से आईपीएल नही खेला है। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 2022 में 8 करोड़ रूपये में खरीदा था, लेकिन आर्चर पिछले साल खेल नहीं पाए थे। इस बार वो फिट होकर आईपीएल में वापसी को पूरी तरह तैयार हैं, जिससे मुंबई की उम्मीदें और प्रबल हुई हैं। बुमराह के साथ उनकी जोड़ी बल्लेबाजों के लिए अंतिम ओवरों में बड़ी मुसीबत खड़ी करेगी। 

ये भी पढ़ें: आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले 5 गेंदबाज

2 - कैमरून ग्रीन की शानदार फॉर्म

publive-image

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पहली बार आईपीएल में मैदान पर उतरेंगे। उन्हें मुंबई की टीम ने 17.5 करोड़ रूपये की मोटी रकम देकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। कैमरून ग्रीन न सिर्फ बल्ले से आतिशी बल्लेबाजी करते हैं, बल्कि गेंद से भी कहर ढहाते हैं। उनकी इसी प्र्तिभा को देखकर ही मुंबई ने उनके ऊपर इतनी बड़ी राशि खर्च की है। 

हालांकि इस समय ग्रीन चोटिल हैं, इस कारण वो टीम का हिस्सा होने के बावजूद भी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में नहीं खेल पा रहे हैं। लेकिन वो आईपीएल में आपने जौहर दिखाते नजर आएंगे। ग्रीन ने अब तक के अपने टी20 करियर में 8 मैचों में 139 रन 173.75 की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं। इसके अलावा उन्होने इन मैचों में 5 विकेट 8.90 की इकनॉमी रेट के साथ लिए हैं। 

ये भी पढ़ें: IPL 2023: इन 8 मैदानों पर लीग स्टेज के मुकाबले खेलेंगे रोहित शर्मा, पढ़ें सभी ग्राउंड पर हिटमैन का आईपीएल रिकॉर्ड

3 - सूर्या का दमदार प्रदर्शन  

publive-image

सूर्यकुमार यादव आजकल दुनिया भर के गेंदबाजों के लिए आफत बने हुए हैं, वो टी20 में इस समय दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज हैं। इस फॉर्मेट में उन्होने अपनी अलग छाप छोड़ी हुई है, टीम इंडिया की बड़ी जीतों में उनका अहम योगदान रहा है। पिछले लंबे समय से वो इस फॉर्मेट में गजब के फॉर्म में हैं। आईपीएल में भी उनका बल्ला लगातार गरजा है, आंकड़े इसकी गवाही देते हैं। उनकी बल्लेबाजी की सारी दुनिया सानी है, सभी उनकी प्र्तिभा का लोहा मानते हैं। 

सूर्या स्पिनर हो या तेज गेंदबाज, सभी तरह के गेंदबाजों की गेंदबाजी पर मैदान की हर दिशा में शॉट लगाने की महारत रखते हैं। इसीलिए उन्हें मिस्टर 360 डिग्री भी कहा जाता है। 2012 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले स्काई ने अपने अब तक के आईपीएल करियर में कुल 123 मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होने कुल 2644 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 136.78 का रहा है। इस बार मुंबई ने उन्हें 8 करोड रूपये में रिटेन किया है। उनके प्रदर्शन के आधार पर मुंबई खिताब का दावा कर सकती है।  

Latest Stories