DC vs PBKS: संभावित प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट और मौसम की जानकारी, लाइव स्ट्रीमिंग

आज टूर्नामेंट का 59वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स (DC vs PBKS) के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए ये मैच काफी अहम होने वाला है।

image credit ipl / bcci

DC vs PBKS: image twitter

New Update

IPL 2023 में आज टूर्नामेंट का 59वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स (DC vs PBKS) के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए ये मैच काफी अहम होने वाला है। पंजाब को अगर प्लेऑफ की रेस में बने रहने है, तो हर हाल में आज का मैच जीतना होगा। वहीं दिल्ली अगर आज का मैच हार जाती है, तो अंतिम चार की रेस से ऑफिशियली बाहर हो जाएगी।

दिल्ली ने किया परेशान

मौजूदा सीडन दिल्ली कैपिटल्स के लिए किसी बुरे सपने के जैसा रहा। 11 में से मात्र 4 मैच ही जीत पाई, जबकि 7 में हार का सामना करना पड़ा। कप्तान डेविड वॉर्नर के बल्ले को मानो जंग लग गई है। वहीं मनीष पांडे, मिचेल मार्श, फिलिप साल्ट और रिली रौसे ने भी निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। टीम के लिए एकमात्र अक्षर पटेल ऐसे खिलाड़ी है, जिन्होंने गेंद और बल्ले से शानदार खेल दिखाया है। गेंदबाजों में भी कुलदीप यादव का प्रदर्शन ठीकठाक रहा, उनके अलावा कोई अन्य गेंदबाज जबरदस्त प्रदर्शन करने में पेल ही रहा। 

पंजाब के पास बड़ा मौका

शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स का प्रदर्शन अब तक टूर्नामेंट में मिलाजुला रहा है। टीम ने 11 में से 5 जीते और 6 में हार का सामना करना पड़ा। पंजाब के लिए अच्छी बात ये है उनके बल्लेबाज धीरे-धीरे लय में आ रहे हैं। प्रभसिमरन सिंह, विकेटकीपर जितेश शर्मा के अलावा लियाम लिविंगस्टोन ने भी अपने हाथ खोले हैं। हालांकि, गेंदबाजी में अभी भी टीम को बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है। कगिसो रबाडा काफी महंगे साबित हो रहे हैं। साथ ही टीम का स्पिन अटैक भी खासा कमजोर नजर आ रहा है। 

image credit ipl/ bcci

हेड टू हेड 

  • कुल मैच- 30 
  • दिल्ली ने जीते- 15
  • पंजाब ने जीते- 15

आंकड़ों में दोनों टीमों का प्रदर्शन एक दूसरे के खिलाफ शानदार रहा। 30 मैचों में दिल्ली और पंजाब ने एक दूसरे के खिलाफ 15-15 में जीत हासिल की। वहीं अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों का आमना-सामना 11 बार हुआ, जहां दिल्ली ने 6 और पंजाब ने 5 में बाजी मारी। इस सीजन दोनों का आमना-सामना पहली बार एक दूसरे से होगा।

पिच और मौसम 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच से बल्लेबाजों के लिए मदद रहेगी। ऐसा पहले भी होता रहा है। गेंदबाजों के लिए यहाँ सिर्फ मेहनत होगी। छोटी सीमा रेखा के कारण भी गेंदबाजों के लिए परेशानी है। पहले खेलने वाली टीम को 200 का स्कोर करना होगा। टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी जा सकती है।

दिल्ली में शनिवार को स्थितियां क्रिकेट के खेल के लिए आदर्श होंगी, तापमान 30 के दशक में होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा World Cup फाइनल!, 65 रनों पर ढेर हो जाएगी टीम इंडिया

image credit ipl/ bcci

लाइव स्ट्रीमिंग 

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच कब खेला जाएगा?

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का मैच 13 मई, शनिवार को खेला जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच कहां खेला जाएगा?

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का मैच कब शुरू होगा?

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच का टॉस 7 बजे होगा।

TV पर दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का मैच कैसे देखें?

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का मैच ऑनलाइन कैसे देखें?

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स मैच को JioCinema ऐप पर लाइव देख सकते हैं। इस ऐप पर आपको मुकाबला फ्री में देखने को मिलेगा। 

image credit ipl/ bcci

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स

डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, रिले रोसौव, अक्षर पटेल, अमन हकीम खान, रिपल पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, खलील अहमद, ईशांत शर्मा।

पंजाब किंग्स 

प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह

ये भी पढ़ें- रातों-रात लिया गया एक्शन... कोहली-गंभीर को BCCI ने सुनाई कड़ी सजा, नवीन-उल-हक पर लगा जुर्माना

#pbks #david warner #shikhar dhawan #Punjab Kings #Delhi Capitals #DC vs PBKS
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe