MI Vs SRH: कौन सी टीम रखेगी जीत की लय बरकरार, किसके हिस्से आएगी हार

मुंबई इंडियंस ने अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाने के बाद पिछले दोनों मुक़ाबले जीते हैं। तो दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की भी समान स्थिति रही है, वो भी शुरू के दोनों मैच हारने के बाद पिछले दोनों मैच जीतने में सफल रही है।

New Update
mi srh .png

Image Credit IPL/BCCI

IPL 2023 के 25वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। MI Vs SRH मैच 18 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें अपनी लय को बरकरार रखने को पूरा प्रयास करेंगी। दोनों ही टीमों की आईपीएल 2023 में शुरुआत खराब हुई रही थी, लेकिन उसके बाद दोनों टीमें लय पकड़ती नजर आई हैं। 

मुंबई इंडियंस ने अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाने के बाद पिछले दोनों मुक़ाबले जीते हैं। तो दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की भी समान स्थिति रही है, वो भी शुरू के दोनों मैच हारने के बाद पिछले दोनों मैच जीतने में सफल रही है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 5 मुकाबलों में से 3 बार जीत MI को तो दो बार SRH को मिली है। 

ये भी पढ़ें: बेहद खूबसूरत हैं SRH के कप्तान Aiden Markram की वाइफ, देखें तस्वीरें

हेड टू हेड 

  • कुल मैच: 19 
  • SRH जीता: 9
  • MI जीता: 10  

स्टेडियम के आंकड़े 

KLJO

  • IPL मैच: 64 
  • पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते: 28 
  • बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने जीते: 35 
  • पहली पारी का औसतन स्कोर 158 रन 
  • उच्चतम स्कोर: 231 रन SRH बनाम RCB (2019) 
  • न्यूनतम स्कोर: 80 रन DD बनाम SRH (2013) 
  • सर्वाधिक रन: डेविड वॉर्नर - 1602 रन 
  • उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर: डेविड वॉर्नर - 126 रन SRH बनाम KKR (2017) 
  • सर्वाधिक विकेट: भुवनेश्वर कुमार - 37 विकेट 
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी फिगर: अल्जारी जोसेफ 12 रन देकर 6 विकेट MI बनाम SRH  (2019)

ये भी पढ़ें: Jio Cinema पर अब फ्री में नहीं देख पाएंगे IPL 2023! जल्द यूजर्स से लिया जाएगा चार्ज

लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल 

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मैच कब खेला जाएगा?
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस का मैच मंगलवार, 18 अप्रैल को खेला जाएगा।

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस का मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा।

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस का मैच कब शुरू होगा?
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच का टॉस 7 बजे होगा।

TV पर सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस का मैच कैसे देखें?
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

SRH vs MI का मैच ऑनलाइन कैसे देखें?
SRH vs MI मैच को JioCinema ऐप पर लाइव देख सकते हैं। इस ऐप पर आपको मुकाबला फ्री में देखने को मिलेगा। 

ये भी पढ़ें: भारत के लिए 3 मैच खेलने वाले खिलाड़ी को वेंकटेश अय्यर ने दिया अपने शतक का श्रेय, बोले...

मौसम और पिच

हैदराबाद में मंगलवार को बारिश की संभावना 10% है। मगर मौसम में 27% नमी रहेगी। तापमान न्यूनतम 26 और अधिकतम 39 डिग्री रहेगा। हवा 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। 

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच धीमी रहती है। इस पिच पर गेंदबाजी करते समय स्पिनर्स भूमिका महत्वपूर्ण रहती है क्योंकि इस पिच पर उन्हें मदद मिलती नजर आती है। लेकिन जब बल्लेबाज पिच पर कुछ समय बिताते हैं तो फिर उनके लिए रन बनाना थोड़ा आसान हो जाता है।

ये भी पढ़ें: NDA एग्जाम में आया Virat Kohli से जुड़ा सवाल, क्या आपको मालूम है जवाब?

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

Image Credit IPL

मुंबई इंडियंस: 

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, जेसन बेहरेनडॉर्फ, ऋतिक शौकीन, नेहल वढेरा, पीयूष चावला, रिले मेरेडिथ।

सनराइजर्स हैदराबाद:

हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, ऐडन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, मार्को जॉनसन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडे, उमरान मलिक, टी नटराजन। 

Latest Stories