RCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार छठी हार, बैंगलोर ने 23 रन से हराया

CRICKET: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार को IPL 2023 का 20वां मुकाबला खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स (Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals) के बीच खेले गए इस मैच में DC ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।

RCB vs DC

RCB vs DC: Image Credit IPL/BCCI

New Update

RCB vs DC: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M.Chinnaswamy Stadium) में शनिवार को आईपीएल 2023 का 20वां मुकाबला खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स (Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals) के बीच खेले गए इस मैच में DC ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने विराट कोहली (Virat Kohli) के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 151 रन ही बना सकी। आरसीबी ने 23 रन से मुकाबले को अपने नाम किया। आईपीएल 2022 को मिलाकर दिल्ली की यह लगातार छठी हार है। वहीं आईपीएल 2023 में DC लगातार 5 मुकाबले हार चुकी है। 

दिल्ली की खराब शुरुआत

175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्ले में ही टीम ने अपने 4 विकेट खो दिए थे। आईपीएल 2023 में ऐसा पहली बार हुआ है। पहले ओवर की चौथी गेंद पर DC को पहला झटका लगा। अनुज रावत ने दाई ओर डाइव लगाकर एक हाथ से शानदार थ्रो किया और इम्पैक्ट प्लेयर पृथ्वी शॉ को पवेलियन भेजा। दिल्ली के सलामी बल्लेबाज क्रीज से काफी दूर रह गए थे। शॉ खाता तक नहीं खोल सके और उन्होंने दो गेंदों का सामना किया। 

पावरप्ले में खोए 4 विकेट

दूसरे ही ओवर में मिचेल मार्श ने दिल्ली को दूसरा झटका दिया। मिचेल मार्श भी खाता नहीं खोल सके। वेन पार्नेल की गेंद पर विराट कोहली ने मार्श का कैच लपका। तीसरे ओवर में दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा। यश धुल 4 गेंदों पर 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सिराज ने उन्हें एलबीडल्यू आउट किया। पावरप्ले के आखिरी ओवर में दिल्ली को चौथा झटका लगा। कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) ने 13 गेंदों पर 19 रन बनाए। विजयकुमार वैशाक ने आईपीएल में अपना पहला विकेट प्राप्त किया। 

पांड़े ने लगाया अर्धशतक

9वें ओवर की 5वीं गेंद पर दिल्ली का 5वां विकेट गिरा। अभिषेक पोरेल ने 8 गेंदों पर 5 रन बनाए। इसके बाद अक्षर पटेल ने मनीष पांडे (Manish Pandey) के साथ मिलकर एक साझेदारी करने का प्रयास किया। लेकिन यह पार्टनरशिप भी ज्यादा देर तक नहीं चल सकी। विजयकुमार वैशाक (Vijaykumar Vyshak) ने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर अक्षर पटेल (Axar Patel) को पवेलियन भेजा। पटेल ने 14 गेंदों पर 21 रन बनाए। 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर वानिंदु हसरंगा ने मनीष पांडे को एलबीडल्यू आउट किया। पांडे ने 38 गेंदों पर 50 रन बनाए।

वैशाक की शानदार गेंदबाजी

16वें ओवर की 5वीं गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स को 8वां झटका लगा। ललित यादव ने 7 गेंदों पर 4 रन बनाए। विजयकुमार वैशाक ने तीसरा विकेट अपने नाम किया। 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर दिल्ली का 9वां विकेट गिरा। टीम की आखिरी उम्मीद अमन खान ने 10 गेंदों पर 18 रन बनाए। सिराज की गेंद पर विराट कोहली ने अमन का कैच लपका। कुलदीप यादव 7 और एनरिक नार्जे 23 रन बनाकर नाबाद रहे।

ये भी पढ़ें: Kuldeep Yadav ने तोड़ी RCB की कमर, दिल्ली के सामने 175 रन का टारगेट

ये भी पढ़ें: IPL 2023: Dinesh Karthik का फ्लॉप शो जारी, 4 मैच में दो बार नहीं खुला खाता

#Virat Kohli #david warner #Manish Pandey #Axar Patel #M.Chinnaswamy Stadium #Bengaluru #RCB Vs DC #Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals #Vijaykumar Vyshak
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe