रोमांटिक हुए रोहित, मुंबई की जीत के तुरंत बाद पत्नी रितिका को लगाया वीडियो कॉल

मुंबई इंडियंस की जीत के बाद रोहित शर्मा ने अपनी पत्नी रितिका सजदेह (Rohit-Ritika Video Call) को वीडियो कॉल लगाया और मैदान का माहौल दिखाया ।

Rohit-Ritika video call

Rohit-Ritika Video Call, Image Twitter

New Update

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 में अपनी जीत का खाता खोल लिया है। मंगलवार को टीम ने बड़े ही रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया। MI की जीत में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने 173 रनों का पीछा करते हुए 45 गेंदों पर 65 रन की दमदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के भी लगाए।

हिटमैन की इस पारी के लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया। पोस्ट मैच सेरेमनी के बाद पूरी दुनिया ने रोहित शर्मा का रोमांटिक अंदाज भी देख लिया। 

ये भी पढ़ें- फॉर्म में लौटे Rohit Sharma, मुंबई ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया

पत्नी को लगाया वीडियो कॉल 

दरअसल, मुंबई इंडियंस 2023 में पहली जीत के बाद रोहित शर्मा ने अपनी पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) को वीडियो कॉल लगाया और मैदान का माहौल दिखाया। कॉल पर बात करते हुए रोहित ने कैमरे की तरफ रितिका की फोटो भी दिखाई।  

मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों की बातचीत का वीडियो भी शेयर किया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कॉल पर रितिका से बात करते हुए रोहित के चहरे की खुशी को साफ देखा जा सकता है। 

रोहित ने बातचीत के दौरान ये भी कहा कि, ''इस बार आईपीएल की ट्रॉफी मैं अपनी बेटी समायरा के लिए जीतने की कोशिश करूंगा। रोहित ने आगे कहा, मैंने अपने करियर में ऐसे मैच काफी देखे हैं। हिटमैन ने अपनी वाइफ को कहा कि, आखिरी ओवर मैंने नहीं देखा, दिल की धड़कन बढ़ गई थी।''

24 पारियों बाद फिफ्टी

दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले रोहित शर्मा की खराब फॉर्म चर्चा का बड़ा मुद्दा बनी हुई थी। अनुभवी ओपनर ने 29 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का 41वां अर्धशतक पूरा किया। खास बात ये रही कि उनकी ये फिफ्टी 24 पारियों के लंबे अंतराल के बाद देखने को मिली। मुंबई के कप्तान ने इससे पहले अपना आखिरी अर्धशतक 23 अप्रैल, 2021 को लगाया था।

मैच का हाल

मुंबई के सामने जीत के लिए 173 रन का टारगेट था और टीम को आखिरी 6 गेंदों पर 5 रन की दरकार थी। दिल्ली की ओर से एनरिक नॉर्खिया गेंदबाजी के लिए आए जबकि क्रीज पर कैमरून ग्रीन और टिम डेविड मौजूद थे। मुकाबला अंतिम गेंद तक चला और आखिरी गेंद पर टिम डेविड ने तेजी से 2 रन चुराकर मुंबई इंडियंस को मैच जिता दिया। लगातार दो हार के बाद टीम की ये पहली जीत रही।

ये भी पढ़ें- अक्षर पटेल ने 5 छक्के लगाकर जड़ा आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक

#ROHIT SHARMA #IPL #mumbai indians #IPL 2023 #Delhi Capitals #ritika sajdeh
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe