IND vs BAN: विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका, 16 रन बनाते ही तोड़ देंगे महेला जयवर्धने का यह बड़ा रिकॉर्ड

टी20 विश्वकप 2022 में भारतीय टीम अपना चौथा मुकाबला आज बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। एडिलेड ओवल, एडिलेड में यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा।

author-image
By Rajat Gupta
IND vs BAN: विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका, 16 रन बनाते ही तोड़ देंगे महेला जयवर्धने का यह बड़ा रिकॉर्ड
New Update

T20 World Cup 2022, India vs Bangladesh, IND vs BAN, Virat Kohli: टी20 विश्वकप 2022 में भारतीय टीम अपना चौथा मुकाबला आज बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। एडिलेड ओवल, एडिलेड में यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली इतिहास रच सकते हैं। उनके पास श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। आइए जानते हैं आखिर यह रिकॉर्ड क्या है।

कोहली बना सकते विराट रिकॉर्ड

टी20 विश्वकप में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के महेला जयवर्धने के नाम है। उन्होंने 31 मैच की 31 पारियों में 39.07 की औसत और 134.74 के स्ट्राइक रेट से 1016 रन बनाए हैं। इस दौरान श्रीलंकाई दिग्गज ने 1 शतक और 6 अर्धशतक लगाए। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली है। उन्होंने 24 मैच की 22 पारियों में 83.41 की औसत और 131.71 के स्ट्राइक रेट से 1001 रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली ने 12 फिफ्टी जड़ी हैं। ऐसे में अगर आज बांग्लादेश के खिलाफ विराट 16 रन बनाते हैं तो जयवर्धने को पछाड़कर टी20 विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

publive-image

गेल को पछाड़ सकते हैं रोहित

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी आज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। हिटमैन अभी टी20 विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 36 मैच की 33 पारियों में 36.76 की औसत और 130.53 के स्ट्राइक रेट से 919 रन बनाए हैं। इस दौरान रोहित ने 9 फिफ्टी भी लगाई हैं। वहीं इस लिस्ट में गेल तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 33 मैच की 31 पारियों में 34.46 की औसत और 142.75 के स्ट्राइक रेट से 965 रन बनाए हैं। गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए आज भारतीय कप्तान को 46 रनों की जरूरत होगी।

publive-image

टी20 विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • महेला जयवर्धने: 1016 रन
  • विराट कोहली: 1001 रन
  • क्रिस गेल: 965 रन
  • रोहित शर्मा: 919 रन
  • तिलकरत्ने दिलशान: 897 रन

ये भी पढ़ें: IND Vs BAN Live Streaming: बांग्लादेश से भिड़ने के लिए तैयार है भारतीय टीम; जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव मैच

#Virat Kohli #ROHIT SHARMA #INDIA CRICKET TEAM #India national cricket team #t20cricket #India #Chris Gayle #ICC Men's T20 World Cup #t20 world cup #bangladesh cricket #BANGLADESH #India vs Bangladesh
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe