IND vs ENG: फाइनल में जगह बनाने के लिए इंग्लैंड को बनाने होंगे 169 रन, कोहली-पांड्या ने जड़ा अर्धशतक

टी20 विश्वकप 2022 का दूसरा सेमीफाइनल आज भारत और इंग्लैंड के बीच एडिलेड ओवल, एडिलेड में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

author-image
By Rajat Gupta
IND vs ENG: फाइनल में जगह बनाने के लिए इंग्लैंड को बनाने होंगे 169 रन, कोहली-पांड्या ने जड़ा अर्धशतक
New Update

T20 World Cup 2022, India vs England, IND vs ENG Live: टी20 विश्वकप 2022 का दूसरा सेमीफाइनल आज भारत और इंग्लैंड के बीच एडिलेड ओवल, एडिलेड में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए। इंग्लैंड को फाइनल में जगह बनाने के लिए 169 रनों की दरकार है।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में आज दो बदलाव किए गए हैं। डेविड मलान और मार्क वुड इंजरी के चलते सेमीफाइनल में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह फिलिप साल्ट और क्रिस जॉर्डन को मौका दिया गया है। वहीं टीम इंडिया ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

नहीं चला राहुल का बल्ला

publive-image

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पिछले दो मुकाबलों में लगातार अर्धशतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज केएल राहुल आज सस्ते में पवेलियन लौट गए। दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर क्रिस वोक्स का शिकार बने। उन्होंने 5 गेंदों पर 5 रन बनाए। इसके बाद विराट कोहली मैदान पर आए। इन फॉर्म विराट ने रोहित के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी हुई। 

बड़ी पारी खेलने में नाकाम सूर्या

publive-image

9वें ओवर की 5वीं गेंद पर भारत का दूसरा विकेट गिरा। कप्तान रोहित शर्मा 28 गेंदों पर 27 रन बनाकर कैच आउट हुए। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके लगाए। पहले 10 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 62 रन था। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने तेजी से रन बनाने का प्रयास किया लेकिन वह लंबी पारी नहीं खेल सके। 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा। सूर्या 10 गेंदों पर 14 रन बनाकर कैच आउट हुए। इस छोटी सी पारी में उन्होंने 1 चौका और 1 छक्का लगाया। 

पांड्या ने जड़ा अर्धशतक

publive-image

18वें ओवर की आखिरी गेंद पर टीम इंडिया का बड़ा विकेट गिरा। विराट कोहली 40 गेंदों पर 50 रन बनाकर कैच आउट हुए। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का लगाया। कोहली के जाते ही पंत और पांड्या ने बड़े शॉट लगाने शुरू किए। 19वें ओवर में दोनों ने मिलकर 20 रन बनाए। 20वें ओवर की तीसरे गेंद पर ऋषभ पंत 6 के स्कोर पर रन आउट हुए। 20वें ओवर की आखिरी गेंद हार्दिक पांड्या हिट विकेट हुए। उन्होंने 33 गेंदों पर 63 रन बनाए। अपनी इस तूफानी पारी में पांड्या ने 4 चौके और 5 छक्के लगाए। इंग्लैंड की ओर से क्रिस जॉर्डन ने 3 और आदिल, क्रिस वोक्स ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी।

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, फिलिप साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद।

ये भी पढ़ें: इधर टीम इंडिया लड़ रही थी निर्णायक मैच के लिए जंग, उधर फाइनल में पहुंच गए MS Dhoni

#Virat Kohli #ROHIT SHARMA #INDIA CRICKET TEAM #India national cricket team #t20cricket #hardik pandya #India #Jos Buttler #ICC Men's T20 World Cup #t20 world cup #india vs england #England Cricket Team #England Cricket
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe