रेप के आरोपों के बीच श्रीलंका क्रिकेट का बड़ा फैसला, दनुष्का गुणातिलका क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से सस्पेंड

श्रीलंका क्रिकेट की कार्यकारी समिति ने नेशनल खिलाड़ी दनुष्का गुणातिलका को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला किया है।

author-image
By Rajat Gupta
रेप के आरोपों के बीच श्रीलंका क्रिकेट का बड़ा फैसला, दनुष्का गुणातिलका क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से सस्पेंड
New Update

Danushka Gunathilaka: श्रीलंका क्रिकेट की कार्यकारी समिति ने नेशनल खिलाड़ी दनुष्का गुणातिलका को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला किया है। गुणातिलका को ऑस्ट्रेलिया में एक महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। ऐसे में अब किसी भी सिलेक्शन के लिए उन पर विचार नहीं किया जाएगा। 

जीरो टॉलरेंस नीति

publive-image

श्रीलंका क्रिकेट द्वारा जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि श्रीलंका क्रिकेट कथित अपराध की तुरंत जांच करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा। ऑस्ट्रेलिया में उपरोक्त अदालती मामले के निष्कर्ष पर दोषी पाए जाने पर क्रिकेटर को दंडित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। श्रीलंका क्रिकेट इस बात पर जोर देना चाहता है कि वह किसी खिलाड़ी द्वारा ऐसे किसी भी आचरण के लिए "जीरो टॉलरेंस" नीति अपनाता है और घटना की निष्पक्ष जांच करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई कानून प्रवर्तन अधिकारियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगा।

5 नवंबर को गिरफ्तार

publive-image

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका बोर्ड ने बताया है कि उनके क्रिकेटर दनुष्का गुणातिलका को 5 नबंवर को इंग्लैंड और श्रीलंका के मैच की समाप्ति के बाद रेप के आरोप में ऑस्ट्रेलिया में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। श्रीलंकाई टीम विश्वकप 2022 से बाहर होकर अपने वतन वापस लौट चुकी है। लेकिन टीम के साथ दनुष्का नहीं गए हैं। गुणतिलका को विश्वकप स्क्वॉड में शामिल किया गया था, लेकिन इंजरी के चलते वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। श्रीलंका ने उनकी जगह असिन बंडारा को टीम में जगह शामिल किया था, लेकिन गुणतिलका टीम के साथ ही बने रहे।

महिला ने लगाया आरोप

publive-image

ऑस्ट्रेलिया की एक 29 वर्षीय महिला ने गुणातिलका पर अपने घर में रेप करने का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसकी गुणतिलका से ऑनलाइन डेटिंग साइट पर मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच कई बार चैटिंग भी हुई। इसी दौरान पिछले सप्ताह दोनों ने मिलने का प्रोग्राम बनाया। इसी मुलाकात के दौरान गुणातिलका ने उनके साथ दुष्कर्म किया। 

नॉर्वे की एक महिला ने भी लगाया था आरोप

publive-image

हालांकि गुणातिलका पर इस तरह के आरोप पहली बार नहीं लगे हैं। इससे पहले साल 2018 में नॉर्वे की एक महिला ने भी इसी तरह के आरोप लगाए थे। तब श्रीलंका बोर्ड ने उन पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निष्कासित कर दिया था। गुणातिलका ने श्रीलंका की ओर से 8 टेस्ट, 47 वनडे और 46 टी20 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 299, वनडे में 1601 और टी20 में 741 रन बनाए हैं। 

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2022: दूसरों की रहमतों पर सेमीफाइनल में पहुंचे पाकिस्तान का ‘घमंड’ आया सामने, देखें इस वायरल वीडियो में

#t20cricket #ICC Men's T20 World Cup #t20 world cup #Sri Lanka #Australia #Sri Lanka Cricket #Danushka Gunathilaka
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe