IPL 2023: मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर, जोफ्रा आर्चर ने शुरू की प्रैक्टिस; Watch Video

आईपीएल 2023 के लिए सभी फ्रेंचाइजी ने कमर कस ली है। 23 दिसंबर को कोच्ची में मिनी ऑक्शन होगा, जहां सभी टीमें अपने स्क्वॉड को अंतिम रूप देंगी। मिनी ऑक्शन से पहले 5 बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है।

author-image
By Rajat Gupta
IPL 2023: मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर, जोफ्रा आर्चर ने शुरू की प्रैक्टिस; Watch Video
New Update

Mumbai Indians, ECB, MI, jofra archer, IPL 2023: आईपीएल 2023 के लिए सभी फ्रेंचाइजी ने कमर कस ली है। 23 दिसंबर को कोच्ची में मिनी ऑक्शन होगा, जहां सभी टीमें अपने स्क्वॉड को अंतिम रूप देंगी। मिनी ऑक्शन से पहले 5 बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की चोट सही हो गई है और उन्होंने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। उन्होंने नेट्स पर जमकर गेंदबाजी की। आर्चर की प्रैक्टिस का वीडिया अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

publive-image

MI ने 8 करोड़ में खरीदा था

ऑर्चर लंबे समय से चोट के कारण क्रिकेट से दूर थे। अब वह काफी फिट नजर आ रहे हैं। आईपीएल 2022 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा को 8 करोंड रुपये में खरीदा था, हालांकि उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला था। आईपीएल 2023 में अब वह MI की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वह पुरानी लय में नजर आ रहे हैं। हाल ही में क्रिकबज से बातचीत में ECB के प्रवक्ता ने कहा था, "जोफ्रा काफी अच्छी प्रोगेस कर रहे हैं। उनकी रिकवरी को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि वह अगले साल मैदान में वापस नजर आएंगे।

 

पिछले सीजन मुंबई का प्रदर्शन

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम 14 में से सिफ 4 ही मुकाबले जीत पाई थी और अंक तालिका में आखिरी पायदान पर रही थी। MI आईपीएल की सबसे सफल टीम है। उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक 5 खिताब अपने नाम किए हैं। मुंबई इंडियस ने 2013-2015-2019 में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर, 2017 में राजस्थान रॉयल्स और 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। आईपीएल के 15वें सीजन में MI काफी फीकी नजर आई थी।

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2022: क्रोएशिया और मोरक्को का मैच गोलरहित ड्रॉ पर छूटा

#mi #mumbai indians #England Cricket #IPL 2023 #jofra archer
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe