IPL 2023: मेगा ऑक्शन में बेहोश होने वाले ऑक्शनर Hugh Edmeades की वापसी, अब मिनी ऑक्शन में आएंगे नजर

आईपीएल 2023 से पहले 23 दिसंबर को कोच्ची में मिनी ऑक्शन का आयोजन होगा। इसमें ह्यूज एडमीड्स (Hugh Edmeades) की ऑक्शनर के रूप में वापसी होगी। आईपीएल 2022 से पहले हुए मेगा ऑक्शन के दौरान एडमीड्स गिर गए थे, इसके बाद चारू शर्मा ने ऑक्शन की कमान संभाली थी।

author-image
By Rajat Gupta
IPL 2023: मेगा ऑक्शन में बेहोश होने वाले ऑक्शनर Hugh Edmeades की वापसी, अब मिनी ऑक्शन में आएंगे नजर
New Update

Hugh Edmeades, IPL 2023, IPL 2023 mini auction: आईपीएल 2023 से पहले 23 दिसंबर को कोच्ची में मिनी ऑक्शन का आयोजन होगा। इसमें ह्यूज एडमीड्स (Hugh Edmeades) की ऑक्शनर के रूप में वापसी होगी। आईपीएल 2022 से पहले हुए मेगा ऑक्शन के दौरान एडमीड्स गिर गए थे, इसके बाद चारू शर्मा ने ऑक्शन की कमान संभाली थी। बीसीसीआई को इस बात को लेकर आशंका थी कि क्या स्वास्थ्य कारणों से कोच्चि में मिनी ऑक्शन के दौरान एडमीड्स की वापसी होगी। लेकिन अब नीलामीकर्ता ने पुष्टि की है कि वह 21 दिसंबर को कोच्चि आ जाएंगे और नीलामी आयोजित करेंगे।

publive-image

पोस्ट्यूरल हाइपोटेंशन के कारण गिरे थे

एडमीड्स ने स्पोर्टस्टार से बातचीत में इसकी पुष्टि की है कि वह मिनी ऑक्शन के लिए भारत आ रहे हैं। ऑक्शनर ने कहा, "मैं बीसीसीआई द्वारा 2023 आईपीएल नीलामी आयोजित करने के लिए रोमांचित हूं और पहली बार कोच्चि का दौरा करने के लिए उत्साहित हूं।" इसी साल बेंगलुरु में आयोजित मेगा ऑक्शन के दौरान एडमीड्स गिर गए थे। बाद में यह पता चला था कि पोस्ट्यूरल हाइपोटेंशन के कारण ऐसा हुआ था। बाद में बीसीसीआई ने चारू शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी थी। 

publive-image

2018 से करा रहे हैं ऑक्शन

एडमीड्स 2018 से आईपीएल ऑक्शन आयोजित कर रहे हैं। वह शानदार काम कर रहे हैं, इससे पहले तक रिचर्ड मैडले यह जिम्मेदारी संभालते थे। एडमीड्स के पास ऑक्शन का अच्छा खासा अनुभव है। उन्होंने दुनियाभर में अब तक करीब 2500 से अधिक ऑक्शन कराए हैं। वह अब कोच्चि आने के लिए उत्सुक हैं और इस बार अपने स्वास्थ्य की मदद की उम्मीद कर रहे हैं। इससे पहले सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी। इस बार मिनी ऑक्शन में बेन स्टोक्स, सैम करन, कैमरून ग्रीन, सिकंदर रजा आदि पर बड़ी बोली लग सकती है।

ये भी पढ़ें: पंत के बिगड़े बोल.. 24 साल का हूं वाले बयान पर फैंस ने लगाई क्लास, सोशल मीडिया पर कहा- घमंडी है ऋषभ

#IPL #IPL 2023 #IPL Auction
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe