IPL Auction: इंग्लैंड की झोली में आई सबसे ज्यादा रकम तो श्रीलंका के हाथ रहे खाली, जानें ऑक्शन में किस देश को क्या मिला

आईपीएल 2023 से पहले शुक्रवार को कोच्चि में मिनी ऑक्शन हुआ। इस नीलामी में टी20 विश्वकप जीतने वाली इंग्लैंड टीम की चांदी रही। इंग्लिश टीम की झोली में सबसे ज्यादा 58 करोड़ रुपये आए। दूसरे नंबर पर भारत रहा जिसके खिलाड़ियों को 40 करोड़ रुपये मिले।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
IPL Auction: इंग्लैंड की झोली में आई सबसे ज्यादा रकम तो श्रीलंका के हाथ रहे खाली, जानें ऑक्शन में किस देश को क्या मिला

IPL 2023 Auction: आईपीएल 2023 से पहले शुक्रवार को कोच्चि में मिनी ऑक्शन हुआ। इस नीलामी में टी20 विश्वकप जीतने वाली इंग्लैंड टीम की चांदी रही। इंग्लिश टीम की झोली में सबसे ज्यादा 58 करोड़ रुपये आए। दूसरे नंबर पर भारत रहा जिसके खिलाड़ियों को 40 करोड़ रुपये मिले। मिनी ऑक्शन में श्रीलंका का कोई भी खिलाड़ी नहीं बिका। इंग्लैंड के सैम करन पर सबसे ज्यादा 18 करोड़ 50 लाख रुपये की बोली लगाकर पंजाब किंग्स ने उन्हें खरीद लिया। 

दूसरे राउंड में बिके रूट

इसके अलावा इंग्लैंड के ही जो रूट को 1 करोड़, विल जैक्स को 3 करोड़ 20 लाख, आदिल राशिद को 2 करोड़, रीस टॉपली को 1 करोड़ 90 लाख, फिलिप सॉल्ट को 2 करोड़, ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को को 16 करोड़ 25 लाख और हैरी ब्रूक्स को 13 करोड़ 25 लाख रुपये मिले। ऑक्शन की लगभग एक तिहारी रकम केवल इंग्लिश खिलाड़ियों पर ही खर्च हुई। भारत की ओर से मयंक अग्रवा को सबसे ज्यादा 8 करोड़ 25 लाख रुपये मिले। वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन को 16 करोड़, ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन को 17 करोड़ 50 लाख और साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन को सबसे ज्यादा 5 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा गया।

 

किस देश को मिले कितने पैसे

इंग्लैंड: 58.10 करोड़ रुपये
भारत: 40.85 करोड़ रुपये
वेस्टइंडीज: 23.75 करोड़ रुपये
ऑस्ट्रेलिया: 21.25 करोड़ रुपये
साउथ अफ्रीका: 10.55 करोड़ रुपये
आयरलैंड: 4.40 करोड़ रुपये
बांग्लादेश: 2 करोड़
न्यूजीलैंड: 3 करोड़
अफगानिस्तान: 50 लाख
जिम्बाब्वे: 50 लाख
नामीबिया: 1 करोड़
श्रीलंका: 00

किस देश के कितने कैप्ड खिलाड़ी बिके

भारत: 9 खिलाड़ी
इंग्लैंड: 8 खिलाड़ी
वेस्टइंडीज: 5 खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया: 4 खिलाड़ी
बांग्लादेश: 2 खिलाड़ी
साउथ अफ्रीका: 2 खिलाड़ी
न्यूजीलैंड: 2 खिलाड़ी
आयरलैंड: 1 खिलाड़ी
अफगानिस्तान: 1 खिलाड़ी
जिम्बाब्वे: 1 खिलाड़ी
नामीबिया: 1 खिलाड़ी
श्रीलंका: कोई खिलाड़ी नहीं

किस देश के कितने अनकैप्ड खिलाड़ी बिके

भारत: 42 खिलाड़ी
साउथ अफ्रीका: 2 खिलाड़ी

ये भी पढ़ें: ऑक्शन में SRH ने दिल खोलकर लुटाया पैसा, तो KKR निकली सबसे कंजूस; नीलामी के बाद PBKS का पर्स सबसे मजबूत

Latest Stories