ऑक्शन में SRH ने दिल खोलकर लुटाया पैसा, तो KKR निकली सबसे कंजूस; नीलामी के बाद PBKS का पर्स सबसे मजबूत

केरल के कोच्चि में शुक्रवार को हुए मिनी ऑक्शन में मेगा ऑक्शन जैसा नजारा देखने को मिला। खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश हुई। 23 दिसंबर को आईपीएल नीलामी के कई रिकॉर्ड टूट गए।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
ऑक्शन में SRH ने दिल खोलकर लुटाया पैसा, तो KKR निकली सबसे कंजूस; नीलामी के बाद PBKS का पर्स सबसे मजबूत

IPL franchisee purse remaining: केरल के कोच्चि में शुक्रवार को हुए मिनी ऑक्शन में मेगा ऑक्शन जैसा नजारा देखने को मिला। खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश हुई। 23 दिसंबर को आईपीएल नीलामी के कई रिकॉर्ड टूट गए। सैम करन, कैमरून ग्रीन, बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक्स पर जमकर पैसों की बारिश हुई। सनराइजर्स हैदराबाद ने जहां दिल खोकर पैसा खर्च किया तो वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स कंजूस निकली।

SRH ने मिनी ऑक्शन में सबसे ज्यादा 37.70 करोड़ रुपये खर्च किए। उनके अलावा पंजाब ने 20 करोड़, लखनऊ ने 19.80 करोड़ और चेन्नई सुपर किंग्स ने 18.95 करोड़ की खरीदारी की। आइए जानते हैं कि ऑक्शन से पहले किस टीम के पास कितना पैसा और स्लॉट बाकी थे, नीलामी में फ्रेंचाइजी ने कितने करोड़ खर्च किए और अब उनके पास कितने स्लॉट बाकी हैं। 

किस टीम के पास कितना पैसा और स्लॉट बाकी

पंजाब किंग्स: 12.20 करोड़ (3 स्लॉट)- ऑक्शन में खर्च किए: 20 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद: 6.55 करोड़ (0 स्लॉट)- ऑक्शन में खर्च किए: 37.70 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स: 4.45 करोड़ (0 स्लॉट)- ऑक्शन में खर्च किए: 15 करोड़
गुजरात टाइटंस: 4.45 करोड़ (0 स्लॉट)- ऑक्शन में खर्च किए: 14.80 करोड़
लखनऊ सुपर जायंट्स: 3.55 करोड़ (0 स्लॉट)- ऑक्शन में खर्च किए: 19.80 करोड़
राजस्थान रॉयल्स: 3.35 करोड़ (0 स्लॉट)- ऑक्शन में खर्च किए: 9.85 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 1.75 करोड़ (0 स्लॉट)- ऑक्शन में खर्च किए: 7 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स: 1.65 करोड़ (3 स्लॉट)- ऑक्शन में खर्च किए: 5.40 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स: 1.50 करोड़ (0 स्लॉट)- ऑक्शन में खर्च किए: 18.95 करोड़
मुंबई इंडियंस: 5 लाख (1 स्लॉट)- ऑक्शन में खर्च किए: 20.50 करोड़

 

नीलामी से पहले किस टीम के पास कितने पैसे और स्लॉट थे

सनराइजर्स हैदराबाद: 42.25 करोड़ (13 स्लॉट खाली)
पंजाब किंग्स: 32.2 करोड़ (9 स्लॉट खाली)
लखनऊ सुपर जायंट्स: 23.35 करोड़ (10 स्लॉट खाली)
चेन्नई सुपर किंग्स: 20.45 करोड़ (7 स्लॉट खाली)
मुंबई इंडियंस: 20.55 करोड़ (9 स्लॉट खाली)
दिल्ली कैपिटल्स: 19.45 करोड़ (5 स्लॉट खाली)
गुजरात टाइटंस: 19.25 करोड़ (7 स्लॉट खाली)
राजस्थान रॉयल्स: 13.2 करोड़ (9 स्लॉट खाली)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 8.75 करोड़ (7 स्लॉट खाली)
कोलकाता नाइट राइडर्स: 7.05 करोड़ (11 स्लॉट खाली)

किस फ्रेंचाइजी ने कितने खिलाड़ी खरीदे

  • सनराइजर्स हैदराबाद: 13 खिलाड़ी
  • पंजाब किंग्स: 6 खिलाड़ी
  • लखनऊ सुपर जायंट्स: 10 खिलाड़ी
  • चेन्नई सुपर किंग्स: 7 खिलाड़ी
  • मुंबई इंडियंस: 8 खिलाड़ी
  • दिल्ली कैपिटल्स: 5 खिलाड़ी
  • गुजरात टाइटंस: 7 खिलाड़ी
  • राजस्थान रॉयल्स: 9 खिलाड़ी
  • रॉयल चैंलेजर्स बेंग्लुरु: 7 खिलाड़ी
  • कोलकाता नाइटराइडर्स: 8 खिलाड़ी

ये भी पढ़ें: IPL 2023 Auction: ऑक्शन के बाद कितनी बदल गई हैं आईपीएल फ्रेंचाइजी, 1 क्लिक में देखें सभी टीमों का स्क्वॉड

Latest Stories