IPL Auction, IPL 2023 Auction: आईपीएल 2023 के लिए कोच्चि में हुए मिनी ऑक्शन में 10 फ्रेंचाइजी ने 80 खिलाड़ियों को खरीदा। कैप्ड से लेकर अनकैप्ड तक सभी प्लेयर्स को अच्छी-खासी कीमत मिली। इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। पंजाब किंग्स ने उन्हें 18 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा। इसके अलावा कई ऐसे खिलाड़ियों की किस्मत भी चमक गई जो पिछले सीजन हुए मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। इनमें ईशांत शर्मा से लेकर अमित मिश्रा, पीयूष चावला, डेविड विसे, मोहित शर्मा, आदिल राशिद और बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन शामिल हैं।
अमित मिश्रा भी आएंगे नजर
ईशांत शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा। पिछले सीजन उनका बेस प्राइस 1 करोड़ 50 लाख रुपये था, हालांकि उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था। लीग के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी और भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा को लखनऊ सुपर जायंट्स ने बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीद लिया है। 15वें सीजन में उनका आधार मूल्य 1 करोड़ 50 लाख रुपये थे, हालांकि वह अनसोल्ड रहे थे। एक और भारतीय स्पिनर पीयूष चावला को भी इस सीजन खरीदार मिल गया है। मुंबई इंडियंस ने उन्हें बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीद लिया है। आईपीएल 2022 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में वह अनसोल्ड रहे थे।
🚨 IPL AUCTION 🚨 : @MishiAmit sold to @LucknowIPL#IPL2023Auction #amitmishra #LucknowSuperGiants pic.twitter.com/Qape1eAOUI
— Sports Yaari (@YaariSports) December 23, 2022
दूसरे राउंड में बिके शाकिब
डेविड विसे को कोलकाता नाइटराइडर्स ने बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। गुजरात टाइटंस ने मोहित शर्मा को बेस प्राइस 50 लाख रुपये में अपने पाले में किया। इंग्लिश स्पिनर आदिल राशिद को सनराइजर्स हैदराबाद ने बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। वहीं पहले राउंड में अनसोल्ड रहने वाले बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को कोलकाता नाइटराइडर्स ने दूसरे राउंड में बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये में खरीद लिया। यह सभी प्लेयर भी पिछले सीजन अनसोल्ड रहे थे।
🚨 IPL AUCTION 🚨 : @Sah75official sold to @KKRiders#IPL2023Auction #shakibalhasan #KolkataKnightRiders pic.twitter.com/6IZgvmZX9a
— Sports Yaari (@YaariSports) December 23, 2022
ईशात शर्मा: बेस प्राइस 50 लाख, बिके 50 लाख- दिल्ली कैपिटल्स
अमित मिश्रा: बेस प्राइस 50 लाख, बिके 50 लाख- लखनऊ सुपर जायंट्स
पीयूष चावला: बेस प्राइस 50 लाख, बिके 50 लाख- मुंबई इंडियंस
डेविड विसे: बेस प्राइस 1 करोड़, बिके 1 करोड़- कोलकाता नाइटराइडर्स
मोहित शर्मा: बेस प्राइस 50 लाख, बिके 50 लाख- गुजरात टाइटंस
आदिल राशिद: बेस प्राइस 2 करोड़, बिके 2 करोड़- सनराइजर्स हैदराबाद
शाकिब अल हसन: बेस प्राइस 1.5 करोड़, बिके 1.5 करोड़- कोलकाता नाइटराइडर्स