साल 2026 में न्यू ऑरलियंस में रेसलमेनिया 42 (WrestleMania 42) का आयोजन किया जाना था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इसके बाद फैंस को तगड़ा झटका लगा है। ग्रेटर न्यू ऑरलियंस स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा इस बात की आधिकारिक रूप से पुष्टि की गई है कि इसे आगे के लिए स्थगित कर दिया गया है, लेकिन आगे की तारीखों को लेकर किसी तरह की कोई घोषणा नहीं हुई है।
नाही रेसलमेनिया 42 के लिए अभी तक कोई वैकल्पिक स्थल का निर्धारण किया गया है। दरअसल फरवरी में WWE स्मैकडाउन सेगमेंट के दौरान इसकी घोषणा की गई थी, जिसके लिए न्यू ऑरलियंस को 2026 के सीजन के मेजबान शहर के रूप में नामित किया गया था।
न्यू ऑरलियंस में नहीं होगा WrestleMania 42 का आयोजन

यह तीसरी बार था जब न्यू ऑरलियंस ने रेसलमेनिया की मेजबानी की। इस शहर ने सबसे पहले रेसलमेनिया 30 की मेजबानी की जिसे डेनियल ब्रायन के WWE विश्व चैंपियन के रूप में विजई होने और ब्रॉक लैसनर के हाथों द अंडरटेकर की प्रतिष्ठित स्ट्रीक के अंत के लिए याद किया जाता है। रेसलमेनिया 34 का आयोजन भी इसी शहर में किया गया था। आपको बता दे कि भविष्य के लिए रेसलमेनिया 42 को स्थगित करने के साथ ही यह भी बताया गया है कि शहर 2026 में मनी इन द बैंक की मेजबानी करेगा।
फैंस को लगा तगड़ा झटका
स्थान परिवर्तन के बावजूद रेसलमेनिया 42 (WrestleMania 42) के लिए फैंस की उम्मीदें अधिक है, जिसमें ब्लॉकबस्टर मैचअप हो सकते हैं। माना जा रहा है कि रेसलमेनिया 42 में कई अहम मुकाबले हो सकते हैं, जिसमें इस सीजन रोमन रेंस बनाम द रॉक, कोडी रोड्स बनाम सीएम पंक, बियान्का बेलेयर बनाम जेड कार्गिल, बेकी लिंच बनाम बेले, द उसोस बनाम द लूचा ब्रोस, जेकब फातु बनाम ड्रू मैकइंटायर, ब्रॉन ब्रेकर बनाम जे उसो के बीच मुकाबले देखने को मिल हो सकते हैं।
आपको बता दे कि इस वक्त कोई ऐसा कारण नहीं बताया गया है क्यों रेसलमेनिया 42 (WrestleMania 42) अब आयोजित नहीं किया जाएगा लेकिन फिलहाल बस इतना पता है कि संगठन द्वारा यह कार्यक्रम बाद में आयोजित किया जाएगा।