Roman Reigns future Plan: WWE के रोमांच में कुछ ऐसे प्लेयर्स हैं जो इसे बहुत ही खास बताने हैं। इन प्लेयर्स की लिस्ट में एक नाम जो किसी से नहीं छुपा है वो है रोमन रेंस। अमेरिका के फ्लोरिडा के स्टार प्लेयर रोमन रेंस WrestleMania 41 में नहीं खेल पाए थे। इस अहम इवेंट में नजर नहीं आने पर रोमन रेंस (Roman Reigns) के आगे के भविष्य को लेकर लगातार सवाल खड़े होते जा रहे हैं।

Roman Reigns रेसलमेनिया 41 से दूर रहने के बाद कर सकते हैं वापसी

अमेरिका के 40 साल के खतरनाक प्लेयर रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। WrestleMania 41 के बाद से WWE RAW में अब तक नहीं दिख सके हैं। लेकिन अब माना जा रहा है कि वो फिर से जल्द ही वापसी करने जा रहे हैं। सेठ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर के अटैक के बाद से ही वो खेल नहीं पा रहे थे। इसी बीच अटकलें लगाई जा रही हैं कि 7 जून, 2025 को रोमन रेंस (Roman Reigns) मनी इन द बैंक इवेंट में दिख सकते हैं।

रोमन रेंस आज से होने वाले टूर्नामेंट में कर सकते हैं वापसी

WWE में रेसलमेनिया 41 एक बहुत ही अहम टूर्नामेंट है। लेकिन रोमन रेंस (Roman Reigns) अगर इस टूर्नामेंट के बाद आज से वापसी करते हैं तो उनका यहां पर सेठ रॉलिंस के ग्रुप से टक्कर हो सकती है। जिसमें जॉन सीना भी खेल रहे हैं और हो सकता है कि अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप में मुकाबला होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि रेसलमेनिया 41 को मिस करने के बाद रोमन रेंस अब इस चैंपियनशिप को जीतने पर अपना पूरा ध्यान केन्द्रित कर रहे हैं। जहां उन्हें जॉन सीना और उनके कुछ साथी प्लेयर्स से टक्कर लेनी होगी।

नाइट ऑफ चैंपियंस इवेंट में रोमन रेंस की हो सकती है जॉन सीना से टक्कर

WWE के सबसे खतरनाक प्लेयर्स में शुमार रहे रोमन रेंस और जॉन सीना का मुकाबला अलग ही होता है। जहां जबरदस्त रोमांच देखने को मिलता है। दोनों ही प्लेयर्स के बीच आखिरी बार 2021 के समरस्लैम में टक्कर हुई थी। ऐसे में जब रेंस और सीना यहां पर आपस में खेलने उतरेंगे तो कड़ी फाइट देखने को मिल सकती है। माना जा रहा है कि ये मुकाबला 28 जून को सऊदी अरब में नाइट ऑफ चैंपियंस इवेंट में हो सकता है।

Also Read- क्या है KL Rahul की जबरदस्त फिटनेस का राज? चुस्ती के साथ खेलते हैं तीनों फॉर्मेट