जब भी डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) की चर्चा होती है तो लंबे कद और विशाल शरीर वाले रेसलर की छवि हमारे सामने आ जाती है, जिसके भारत में करोड़ों फैंस है। पिछले कुछ वर्षों में देखा जाए तो कई ऐसे भारतीय रेसलर रहे हैं जिन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग में अपना दबदबा बनाया है जिसमें कई बड़े नाम शामिल है। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर वह कितने संपत्ति के मालिक हैं जिनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

WWE: रिंकू सिंह उर्फ वीर महान

WWE

8 अगस्त 1988 को जन्मे 6 फीट 4 इंच लंबे कद के रिंकू सिंह अपनी दमदार पर्सनालिटी के लिए काफी ज्यादा पहचाने जाते हैं। उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव से आने वाले रिंकू सिंह का डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग में उतरने का तरीका बाकी रेसलर से पूरी तरह अलग है।

गले में रुद्राक्ष, कंधे तक बाल, लंबी दाढ़ी, सीने पर मां के नाम का टैटू और बाजू पर राम नाम के टैटू के साथ उन्हें रिंग में देख अच्छे से अच्छे रेसलर भी सहम जाते हैं। एक स्रोत के मुताबिक रिंकू सिंह की कुल संपत्ति लगभग 16 करोड रुपए है।

सौरभ गुर्जर

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले सौरभ गुर्जर जिन्होंने साल 2018 में डब्ल्यूडब्ल्यूई में एंट्री की, वह अपने दमदार प्रदर्शन और अपने भारी भरकम शरीर से अपने फैंस को दीवाना बना चुके हैं। 7 फीट लंबे कद के सौरव डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग में बड़े ही खास अंदाज से उतरते हैं, जिनके लंबे बाल, हाथों में कलावा और एक अलग छवि किसी को भी डराने का दम रखती है। सौरभ गुर्जर के अगर नेटवर्थ की बात करें तो यह अनुमानित 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 38) करोड माना जाता है।

द ग्रेट खली

डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) में एंट्री करने वाले पहले भारतीय के रूप में विख्यात द ग्रेट खली अपने डेब्यू वाले सीजन में ही अंडरटेकर द डेड मैन जैसे रेसलर के सामने आ गए, जिनकी उस दमदार फाइट को आज तक याद किया जाता है। वह खली ही थे जिन्होंने अपने सामने अंडरटेकर को भी घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। खली की कुल संपत्ति 8 मिलियन डॉलर (लगभग 66 करोड) बताई जाती है, जिनकी आय पेशेवर कुश्ती से होती है। साथ ही साथ उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शो में भी काम किया है। उनके पास भारत में एक बहुत बड़ा घर है और वह महंगी गाड़ियों के भी काफी शौकीन है।

जिंदर महल

साल 2017 में डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप का खिताब जीतकर इस रेसलर ने पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोरी। 6 फीट 5 इंच लंबे कद के जिंदल का वजन लगभग 108 किलोग्राम माना जाता था, जब उन्होंने रेसलिंग में कदम रखा जिन्होंने कई बड़े-बड़े मैच अपने नाम किए है। जिंदल महल की कुल संपत्ति तीन से चार मिलियन डॉलर यानी लगभग 15 से 20 करोड रुपए बताई जाती है।

अमनप्रीत सिंह रंधावा

डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) की दुनिया में महाबली शेरा के नाम से पहचाने जाने वाले चंडीगढ़ में जन्मे अमनप्रीत सिंह रंधावा 6 फीट 2 इंच लंबे कद के एक रेसलर हैं जिन्होंने 2018 में नेक्स्ट के लाइव इवेंट में डैन माथा को हराकर खूब सूर्खिया बटोरने का काम किया था। इस रेसलर की नेटवर्थ 1.9 मिलियन डॉलर (लगभग 16 करोड) बताई जाती है। रेसलिंग मैचो के साथ-साथ कई तरह के एंडोर्समेंट के माध्यम से भी अमनप्रीत सिंह रंधावा जो महाबली शेरा के नाम से पहचाने जाते हैं, वह अपनी तगड़ी कमाई करते हैं।

Read Also: WWE के फैंस को मिली खुशखबरी, Wrestlemania 42 का वेन्यू हुआ जारी