1 Jul, 2025
BY: मोहम्मद अलफैज़
क्या काम करते हैं यश दयाल के पिता?
उत्तर प्रदेश और RCB के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज यश दयाल चर्चा का विषय बने हुए हैं।
आरसीबी के पेसर पर एक महिला ने कई संगीन आरोप लगाए हैं।
इन आरोपों के बीच फैंस यश दयाल के परिवार के बारे में जानना चाहते हैं।
यहां आपको यश के पिता के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी।
बता दें कि यश दयाल के पिता का नाम चंद्रपाल दयाल है। चंद्रपाल खुद एक क्रिकेटर बनना चाहते थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने जोनल लेवल पर क्रिकेट खेला, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक नहीं पहुंच सके।
अगर यश दयाल के पिता चंद्रपाल के काम की बात करें तो आरसीबी की वेबसाइट पर मौजूद एक ब्लॉग के मुताबिक, वह इलहाबाद (अब प्रयागराज) के अकाउंटेंट जनरल ऑफिस के एक रिटायर ऑफिसर हैं।
यश दयाल अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जिसमें उनके पिता भी नजर आते हैं।
यश दयाल पिता के सपने को काफी हद तक पूरा कर चुके हैं, लेकिन इसी बीच उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
Thanks For Reading!
Next: टेस्ट और टी20 क्रिकेट को अलविदा कह चुके स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली अब अपने परिवार के साथ अक्सर लंदन में रहते हैं।
Read Next