13 Jul, 2025

BY: Shubhamvada

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है।

लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन खेल खत्म होने से पहले आखिरी ओवर में मैदान पर गजब का ड्रामा देखने को मिला। क्या है पूरा मामला, आइए बताते हैं।

इंग्लैंड के 387 रनों के जवाब में टीम इंडिया ने भी पहली पारी में 387 रन बनाए।

तीसरे दिन का खेल कत्म होने से पहले इंग्लैंड की पारी शुरू हो गई। इस दौरान टीम के दोनों ओपनर्स बल्लेबाजी के लिए आए।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने में इतना समय था कि इंग्लैंड आराम से 2 ओवर खेल सकती थी। पर इंग्लैंड ने ऐसा नहीं किया।

इंग्लैंड ने घटिया खेल खेलना शुरु किया। बुमराह अपने ओवर की तीसरी गेंद डालने आए तो जैक क्रॉली क्रीज से ये बहाना करके हट गए कि पीछे से उन्हें कुछ परेशानी हो रही है।

इसके बाद नाराज बुमराह ने अंपायर से शिकायत की। कप्तान शुभमन गिल भी इस दौरान काफी आगबबूला दिखे।

ओवर की पांचवी बॉल पर जैक क्रॉली ने और समय बर्बाद करने के लिए हाथ में चोट का बहाना किया और फिजियो को बुलाने का इशारा किया।

बस इसके बाद तो टीम इंडिया के खिलाड़ियों और कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

शुभमन गिल ने जैक क्रॉली को उंगली दिखाई जिसके जवाब मे जैक क्रॉली और बेन डकेट भी उनसे भिड़ते नजर आए।