25 Jun, 2025
BY: मोहम्मद अलफैज़
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के काफी चर्चित कपल हैं।
दोनों को लेकर अक्सर कोई ना कोई चर्चा चलती रहती है।
पिछले साल यानी 2024 में दोनों के लंदन शिफ्ट होने की खबर ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
बेटे अकाय के जन्म के बाद से ही दोनों लंदन में रह रहे हैं।
इसी बीच फैंस के मन में एक सवाल उठ रहा है कि क्या लंदन में दोनों में किराए पर रहते हैं या उनका अपना घर है?
यहां आपको इसी सवाल का जवाब मिलेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मानें तो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंदन के नॉटिंग हिल में रहते हैं।
कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का नॉटिंग हिल में खुद का घर है। यानी लंदन में दोनों किराए पर नहीं रहते हैं।
बता दें कि कोहली ने इंग्लैंड दौरे की शुरुआत से पहले 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था।
संन्यास के बाद से कोहली लंदन में ही हैं। उन्होंने इंग्लैंड दौरे से पहले कुछ भारतीय खिलाड़ियों को अपने लंदन वाले घर में बुलाया था।
Thanks For Reading!
Next: क्रिकेटर बनने के लिए विराट कोहली ने दी थी 'रिश्वत'?
Read Next