एक दूसरे से अलग रह रहे Sania Mirza-Shoaib Malik के बीच सब ठीक? क्रिकेटर ने किया बड़ा खुलासा

टीम इंडिया की पूर्व स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते काफी समय से दोनों के बीच अनबन की खबरों ने तूल पकड़ा है।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
Sania Mirza

Sania Mirza: Image Credit Instagram

Sania Mirza, Shoaib Malik: टीम इंडिया की पूर्व स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते काफी समय से दोनों के बीच अनबन की खबरों ने तूल पकड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों कुछ समय से अलग रह रहे हैं। हाल ही में इस कपल के तलाक की अफवाह भी फैली थी। सानिया अपने बेटे के साथ दुबई में रह रही हैं। अब इस पूरे मामले पर पाकिस्तानी क्रिकेटर ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। 

शोएब नहीं आए थे नजर

हाल ही में सानिया ने अपने टेनिस करियर से संन्यास लिया था। उनके आखिरी मैच में पूरी फैमिली उनके साथ ही, लेकिन शोएब इस दौरान नजर नहीं आए थे। ऑस्ट्रेलियन ओपन उनका आखिरी ग्रैंड स्लैम था। इसके बाद वह डब्ल्यूटीए 1000 दुबई टेनिस चैम्पियनशिप में नजर आई थीं। उन्होंने अपने करियर में 6 डबल्स ग्रैंड स्लैम जीते। इसमें तीन वुमेंस डबल्स और तीन मिक्स डबल्स शामिल हैं। 

रिश्ता काफी मजबूत है

जियो टीवी से बातचीत में शोएब ने तलाक की खबरों को नकारा। उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता अब भी काफी मजबूत है। पाकिस्तानी क्रिकेट ने कहा कि उनका पेशेवर शेड्यूल काफी बिजी है और इसी वजह से दोनों को समय नहीं मिल पा रहा। उन्होंने कहा कि जब उनकी वाइफ और बेटा इजहान उमराह पर गए थे तो वह व्यस्त थे और जब वो ब्रेक लेकर इजहान के साथ समय बिताने दुबई गए तो सानिया क्रिकेट में बिजी हो गईं।

परिवार को मिस करते हैं

शोएब ने कहा कि हर किसी को समझने की जरूरत है कि हमारे प्रोफेशन अलग हों पर प्यार तो है। उन्होंने कहा कि ईद पर अगर सानिया और इजहान दोनों उनके साथ होते तो और भी अच्छा होता, मगर काम के चलते साथ नहीं हैं। क्रिकेटर ने कहा कि वो दोनों को बहुत मिस कर रहे हैं, वो उनका प्यार अभी भी काफी मजबूत है। बेटे से दिन में वीडियो कॉल पर बात हो जाती है। अगर आप बच्चों के मतलब की बात करो तो वह आपसे बात करते हैं। उसे बैडमिंटन खेलना काफी पसंद हैं।

सानिया के ग्रैंड स्लैम खिताब

मिक्स्ड डबल्स- ऑस्ट्रेलियाई ओपन (2009)
मिक्स्ड डबल्स- फ्रेंच ओपन (2012)
मिक्स्ड डबल्स- यूएस ओपन (2014)
विमेन डबल्स- विम्बलडन (2015)
विमेन डबल्स- यूएस ओपन (2015)
विमेन डबल्स- ऑस्ट्रेलियाई ओपन (2016)

ये भी पढ़ें: Sachin Tendulkar Birthday: क्रिकेट के भगवान ने लगाया अब तक का सबसे धीमा 'अर्धशतक', पढ़ें उनके खास रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें: 'वो मुझे विदाई देने की...', संन्यास लेने वाले हैं Dhoni, ईडन गार्डेंस में बना फेयरवेल वाला माहौल

Latest Stories