संन्यास... बुर्का... और उमराह, Sania Mirza की पोस्ट पर यूजर्स ने किया शोएब मलिक को याद

दुनिया की भाग दौड़ से समय निकाल कर लोग हर मुसलमान इस पाक काम उमराह को करने की कोशिश करता है। पूर्व टेनिस स्टार सानिया भी इस समय हज यात्रा पर हैं। 

New Update
sania 1.png

image credit google

इस्लाम धर्म में हज का बड़ा महत्व माना जाता है, मक्का और मदीने की यात्रा बहुत अहम मनी जाती है। इस्लाम धर्म को मानने हर व्यक्ति की कोशिश रहती है कि वो कम से कम एक बार हज करने जरूर जाए। इसलिए दुनिया की भाग दौड़ से समय निकाल कर लोग हर मुसलमान इस पाक काम उमराह को करने की कोशिश करता है। पूर्व टेनिस स्टार सानिया भी इस समय हज यात्रा पर हैं। 

ये भी पढ़ें: IND VS WI: वेस्टइंडीज दौरे पर दो एक्ट्रा टी20 खेल सकती है टीम इंडिया

उमराह करने पहुंची सानिया 

हाल ही में खेल को अलविदा कहने वाली सानिया इस समय हज के लिए सऊदी अरब गई हुई हैं। उन्होने उमराह के लिए सऊदी अरब पहुंचने की जानकारी अपने फोटोज शेयर करते हुए दी। सानिया उमराह के लिए अपने माता नसीमा मिर्जा, पिता इमरान मिर्जा, अपने बेटे इहजान मिर्जा मालिक, अपनी बहिन अनम मिर्जा उनकी बेटी और उनके शौहर क्रिकेटर मोहम्म्द असुद्दीन के साथ गई हुई हैं। लेकिन सानिया के पति और क्रिकेटर शोएब मलिक इस यात्रा पर उनके साथ नहीं गए हैं। 

ये भी पढ़ें: IPL 2023: Punjab Kings ने किया Jonny Bairstow के रिप्लेसमेंट का ऐलान

हाल ही संन्यास लिया था 

image credit google

हाल ही में उन्होने खेल से संन्यास ले लिया था। सानिया मिर्जा ने इसी साल फरवरी में टेनिस को अलविदा कहा था। सानिया ने अपने लंबे करियर के दौरान कई खिताब जीते, जिनमें ग्रैंड स्लैम खिताब भी शामिल हैं। अपने आखिरी ग्रैंड स्लैम में भी वो मिक्सड डबल्स में रनरअप रहीं थीं। इसके बाद वो  WPL में RCB की टीम की मेंटोंर की भूमिका में भी नजर आईं थीं। हालांकि उनकी टीम आरसीबी टूर्नामेट में अच्छा खेल नहीं दिखा पाई, और हारकर बाहर हो गई।  

ये भी पढ़ें:   WPL 2023: DCW vs MIW के बीच फाइनल; जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

शोएब के न होने पर उठे सवाल  

sania shoaib .png

इस यात्रा पर उनके पति शोएब मलिक उनके साथ नजर नही आ रहे हैं। उनके न होने पर लोग सवाल उठा रहे हैं? लोग इस पर तरह-तरह के कमेन्ट भी कर रहे हैं, इसका कारण पिछले साल दोनों के बीच आई मनमुटाव की खबरें हैं। पिछले साल दोनों के बीच संबंध खराब होने की खबरें खूब उछली थी, हालांकि बाद में दोनों ने इसको अफवाह बताते हुए रिश्ते सामान्य होने की बात कही थी। 

ये भी पढ़ें: थ्री इडियट्स ने दिया क्रिकेटर्स को हराने का चैलेंज, कप्तान रोहित ने कहा चुनौती स्वीकार है

बुर्के में आई नजर 

image credit google

रमजान के पाक महीने से पहले मदीना पहुंची सानिया ने अपने परिवार के साथ अपनी फोटोज अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शेयर की हैं। इन फोटोज में वो पारंपरिक ड्रेस काले बुर्के में नजर आ रही हैं। एक फोटो में वो और उनका बेटा मुसकुराते नजर आ रहे हैं। तो दूसरी फोटो में उनकी गोदी में उनकी बहिन अनम की बेटी नजर आ रही है। अगली फोटो में वो अपने माता-पिता और अपनी बहिन के पति के साथ नजर आ रही हैं। उन्होने एक सेल्फी भी शेयर की है। इन फोटोज में उन्होने मदीना और सऊदी अरब को भी टैग किया है। 

Latest Stories