फ्रेंच ओपन में नहीं खेलेंगे Rafael Nadal... 18 साल में पहली बार लिया नाम वापस

स्टार प्लेयर राफेल नडाल (Rafael Nadal) ने फ्रेंच ओपन (French Open) 2023 से अपना नाम वापस ले लिया है। नडाल ने चोट के चलते इस साल फ्रेंच ओपन में नजर नहीं आएंगे। फ्रेंच ओपन का 28 मई से 11 जून के बीच पेरिस में खेला जाएगा।

author-image
By Akhil Gupta
New Update
Rafael Nadal

Rafael Nadal, image twitter

टेनिस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। स्टार प्लेयर राफेल नडाल (Rafael Nadal) ने फ्रेंच ओपन (French Open) 2023 से अपना नाम वापस ले लिया है। नडाल ने चोट के चलते इस साल फ्रेंच ओपन में नजर नहीं आएंगे। फ्रेंच ओपन का 28 मई से 11 जून के बीच पेरिस में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें- संन्यास... बुर्का... और उमराह, Sania Mirza की पोस्ट पर यूजर्स ने किया शोएब मलिक को याद

संन्यास के दिए संकेत

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल ने गुरुवार को टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लिया। नडाल ने स्पेन में अपनी टेनिस अकादमी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, 

"2024 मेरे पेशेवर करियर का आखिरी साल हो सकता है। मैं 100 प्रतिशत नहीं कह सकता क्योंकि आप कभी नहीं जानते कि क्या होने वाला है। यह एक निर्णय है, जो मेरा शरीर ले रहा है। दोबारा खेलने से पहले मैं छुट्टी ले रहा हूं।"

पहली बार नहीं खेलेंगे फ्रेंच ओपन 

बता दें कि 2005 से अपने प्रोफेशनल टेनिस करियर का आगाज करने वाले राफेल नडाल 18 साल में पहली बार फ्रेंच ओपन खेलते नजर नहीं आएंगे। नडाल सबसे ज्यादा फ्रेंच ओपन जीतने वाले मेन्स खिलाड़ी है। उन्होंने कुल 14 बार यह खिताब अपने नाम किया। नडाल ने फ्रेंच ओपन में 18 बार हिस्सा लेते हुए रिकॉर्ड 112 मुकाबले अपने नाम किए। उन्हें सिर्फ 3 बार हार का सामना करना पड़ा।

हिप इंजरी से परेशान नडाल

राफेल नडाल हिप इंजरी (कूल्हे की चोट) से परेशान है। इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान वह चोटिल हो गए थे। टूर्नामेंट के दूसरे ही दौर से उनको बाहर होना पड़ा था। उन्हें मैकेंजी मैकडोनाल्ड के खिलाफ सीधे सेटों में हार मिली थी। मैकेंजी ने नडाल को 6-4, 6-4, 7-5 से हराया था।

ये भी पढ़ें- Neeraj Chopra ने रचा इतिहास... वर्ल्ड चैंपियन को हराकर, दोहा डायमंड लीग की अपने नाम

ये भी पढ़ेंः खेल जगत के लिए बुरी खबर, पूर्व चैंपियन खिलाड़ी Tory Bowie का निधन

Latest Stories