भारत और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज यश दयाल घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। IPL में उन्होंने गुजरात टाइटंस से डेब्यू किया था और अब आरसीबी का अहम हिस्सा हैं।
2 / 6
यश दयाल पर उनकी कथित गर्लफ्रेंड ने यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। मामला सीएम योगी आदित्यनाथ के ऑफिस तक पहुंच चुका है और FIR दर्ज हो चुकी है।
3 / 6
2022 में गुजरात टाइटंस से IPL करियर शुरू करने वाले यश दयाल की पहचान एक भरोसेमंद तेज़ गेंदबाज के रूप में बनी। 2024 में आरसीबी ने उन्हें 5 करोड़ में रिटेन किया।
4 / 6
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश दयाल की कुल संपत्ति लगभग ₹15 करोड़ आंकी गई है। इसमें IPL सैलरी, BCCI डोमेस्टिक फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट शामिल हैं।
5 / 6
2018 में विजय हज़ारे ट्रॉफी से डेब्यू करने वाले यश ने अब तक 27 फर्स्ट क्लास और 43 IPL मैच खेले हैं। 2024 में उन्होंने 15 विकेट चटकाए, जिसमें एमएस धोनी का विकेट भी शामिल है
6 / 6
जहां एक ओर यश दयाल का क्रिकेट करियर उफान पर है, वहीं यह केस उनके भविष्य पर असर डाल सकता है। अभी तक उनकी ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।