हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
2 / 6
करनाल के फाजिलपुर गांव से आने वाले अंशुल किसान परिवार से हैं। 6 साल की उम्र में क्रिकेट ट्रेनिंग शुरू की और पढ़ाई के साथ क्रिकेट को संतुलित रखा। उनके पिता उधम सिंह आज भी खेती करते हैं।
3 / 6
अंशुल ने पिछले रणजी सीजन में सिर्फ 6 मैच में 34 विकेट चटकाए। इस सीरीज से पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत-A की ओर से खेले दो मुकाबलों में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा था।
4 / 6
कंबोज न केवल गेंदबाजी बल्कि बल्लेबाजी में भी योगदान देते हैं। विजय हजारे ट्रॉफी 2023-24 में हरियाणा को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। दलीप ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने।
5 / 6
रणजी ट्रॉफी में अंशुल कंबोज ने केरल के खिलाफ एक ही पारी में 10 विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया। वह रणजी इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाले सिर्फ तीसरे गेंदबाज बने।
6 / 6
चेन्नई सुपर किंग्स ने अंशुल कंबोज को आईपीएल 2024 के नीलामी में 3.40 करोड़ में खरीदा था। एमएस धोनी के नेतृत्व में उन्होंने 8 मुकाबले में 8 विकेट चटकाए थे।