virat kohli anushka sharma live in London on rent know all details
1 / 6
Virat Kohli And Anushka Sharma In London House
Virat Kohli and Anushka Sharma Photos: भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस बहुत प्यार देते हैं। दोनों इस समय अपने बच्चों के साथ भारत छोड़ लंदन में हैं। ऐसे में उनको लेकर हर जगह चर्चा चल रही है कि क्या वह लंदन में किराए के घर में रहते हैं या उनका खुद का घर हैं?
2 / 6
Virat Kohli And Anushka Sharma
दरअसल, साल 2024 में खबर सामने आई थी कि दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली अपने परिवार के साथ लंदन शिफ्ट होने वाले हैं, जिसके बाद लोगों ने तरह-तरह की बातें करनी शुरू कर दी थी।
3 / 6
Virat Kohli And Anushka Sharma
दोनों ने बेटे अकाय के जन्म के बाद लंदन में रहना पसंद किया। जानकारी के मुताबिक, वह लंदन के नॉटिंग हिल में रहते हैं। हालांकि विराट को खेल के कारण अपने देश भारत आना-जाना पड़ता है।
4 / 6
Virat Kohli And Anushka Sharma
आईपीएल 2025 के बीच विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी और जैसे ही आईपीएल 2025 खत्म हुआ वह तुरंत लंदन लौट गए। उन्होंने क्रिकेट के 2 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। अब वह सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देंगे।
5 / 6
Virat Kohli And Anushka Sharma
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नॉटिंग हिल में उनका खुद का घर है। यानी की यह पावर कपल लंदन में किराए के घर में नहीं रहता है, बल्कि यहां उनका खुद का घर हैं।
6 / 6
Virat Kohli And Anushka Sharma
विराट के घर की कीमत की बात करें तो इसके बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि उनके घर की कीमत 23 करोड़ से अधिक है।