सचिन की लाडली सारा तेंदुलकर ने शेयर किया अपना डेली रूटीन, दोपहर 1 बजे लेती हैं 'खास क्लास'

Sara Tendulka Daily Routine: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अपनी सुंदरता और टैलेंट को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अपनी निजी जिंदगी से लेकर बाहरी दुनिया तक हर समय व्यस्त रहती हैं। ऐसे में उन्होंने फैंस के साथ अपना डेली रूटीन शेयर किया है।
सारा तेंदुलकर अक्सर अपनी लव लाइफ और खूबसूरती से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचती हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ जुडी रहती हैं और अक्सर अपनी नई-नई तस्वीरें साझा करती हैं।
सारा ने अपनी डेली रूटीन को साझा करते हुए बताया कि उनकी सुबह की शुरुआत सुबह 8 बजे की कॉफी से होती है। उसके बाद वह लंच में हेल्दी फूड खाना पसंद करती हैं
सारा की डेली रूटीन में सबसे अहम समय दोपहर 1 बजे का होता है। सारा दोपहर 1 बजे अपने दोस्तों के साथ एक खास क्लास लेती हैं, जिसका नाम है पॉटरी क्लास।
पॉटरी क्लास में सारा मिट्टी के बर्तन बनाना सीखती हैं। उन्हें मिट्टी के तरह-तरह के बर्तन बनाना बेहद पसंद हैं। इस लिए वह पॉटरी क्लास को हर रोज अटेंड करती हैं।