ऋतुराज गायकवाड़ की पत्नी उत्कर्षा पवार खुद भी एक क्रिकेटर हैं। उन्होंने महाराष्ट्र की महिला टीम के लिए कई स्तरों पर शानदार प्रदर्शन किया है और ऑलराउंडर के रूप में पहचान बनाई है।
2 / 6
उत्कर्षा दाएं हाथ से मीडिय पेस बॉलिंग करती है और साथ ही उपयोगी बल्लेबाज भी रही हैं। 2015 से 2018 के बीच उन्होंने महाराष्ट्र वेस्ट जोन अंडर-19 और अंडर-23 के लिए खेला था।
3 / 6
क्रिकेट करियर के दौरान उत्कर्षा ने इंडिया सी टीम का भी प्रतिनिधित्व किया, जो उनके लिए गर्व का क्षण रहा। उन्होंने चैलेंजर ट्रॉफी अंडर-23 में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
4 / 6
3 जून 2023 को ऋतुराज गायकवाड़ और उत्कर्षा पवार शादी के बंधन में बंधे। दोनों की जोड़ी को काफ़ी पसंद किया जाता है।
5 / 6
महिला प्रीमियर लीग (WPL) की नीलामी में उत्कर्षा पवार का नाम आया था। उनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपये रखी गई थी, लेकिन उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला।
6 / 6
क्रिकेट से ब्रेक लेने के बाद अब उत्कर्षा पुणे से अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। उन्होंने अपना आखिरी प्रोफेशनल मैच 15 नवंबर 2021 को पंजाब के खिलाफ खेला था।