ऋषभ पंत ने हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट में शानदार शतक लगाया। पंत ने अपने खास अंदाज में खेलते हुए 178 गेंदों में 12 चौके और 6 छक्कों की मदद से 134 रन स्कोर किए।
2 / 6
इस शतक के बाद पंत की निजी जिंदगी को लेकर चर्चा तेज हो गई है, जिसमें उनकी लव लाइफ शामिल है। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ अक्सर पंत का नाम जोड़ा जाता है। लेकिन, यहां आपको बताएंगे पंत उर्वशी रौतेला को नहीं, एक दूसरी हसीना को डेट कर रहे हैं।
3 / 6
तो आपको बता दें कि ईशा नेगी को लंबे वक्त से पंत की रूमर्ड गर्लफ्रेंड माना जा रहा है। कई मौकों पर दोनों साथ में नजर आ चुके हैं।
4 / 6
अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर ईशा नेगी कौन हैं? रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा का जन्म 1997 में मुंबई में हुआ था। ईशा एक इंटीरियर डिजाइनर हैं।
5 / 6
रिपोर्ट्स में बताया गया कि ईशा ने नोएडा में स्थित Amity University से BA की डिग्री हासिल की है।
6 / 6
ईशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 5 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।