IND vs ENG Test Series: भारत 20 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का अभियान शुरू करने जा रहा है। इसके लिए भारत इंग्लैंड के दौरे पर गया है। बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इससे पहले जानते हैं कि दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए सभी टेस्ट मैचों में किसने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। साथ ही टॉप-6 बल्लेबाजों के नाम भी।
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाड़ी जो रूट के नाम है। उन्होंने 2012 से 2024 तक 30 टेस्ट मैचों की 55 पारियों में 58.08 के औसत से 2846 रन बनाए हैं। इसमें 10 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं। 1990 से 2012 तक सचिन तेंदुलकर ने 32 टेस्ट मैचों के 53 पारियों में 51.73 के औसत से 2535 रन बनाए हैं। इसमें 7 शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की फेहरिस्त में सुनील गावस्कर तीसरे नंबर पर हैं। सुनील गावस्कर ने 1971 से 1998 तक 38 टेस्ट मैचों की 67 पारियों में 38.20 के औसत से 2483 रन बनाए हैं। इसमें 4 शतक और 16 अर्धशतक शामिल हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में एलिस्टर कुक चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 2006 से 2018 तक 30 टेस्ट मैचों की 54 पारियों में 47.66 के औसत से 2431 रन बनाए हैं। इसमें 7 शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं।
विराट कोहली इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। विराट कोहली ने 2012 से 2022 तक 28 टेस्ट मैचों की 50 पारियों में 42.36 के औसत से 1991 रन बनाए हैं। इसमें 5 शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में राहुल द्रविड़ छठे स्थान पर हैं। राहुल द्रविड़ ने 21 टेस्ट मैचों की 37 पारियों में 60.93 के औसत से 1950 रन बनाए हैं। इसमें 7 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं।