Wimbledon 2025 Final Carlos Alcaraz vs Jannik Sinner: विंबलडन 2025 का मेंस सिंगल फाइनल कालरोज अल्कराज और यानिक सिनर के बीच खेला गया। खिताबी मुकाबले में यानिक सिनर ने जीत हासिल की।
Wimbledon 2025 Final: इटली के यानिक सिनर ने रचा इतिहास, कालरोज अल्कराज को हराकर जीता खिताब; प्राइज मनी IPL से कई गुना ज्यादा

Wimbledon 2025 Final Carlos Alcaraz vs Jannik Sinner Result: विंबलडन 2025 का मेंस सिंगल फाइनल स्पेन के कालरोज अल्कराज और इटली के यानिक सिनर के बीच सेंटर कोर्ट में खेला गया। मुकाबले में यानिक सिनर ने इतिहास रचते हुए अल्कराज को 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से करारी शिकस्त दी। सिनर विंबलडन मेंस सिंगल का फाइनल जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बने। इस जीत के साथ सिनर को आईपीएल से कई गुना ज्यादा प्राइज मनी मिली।
यह सेंटर कोर्ट में यानिक सिनर का पहला फाइनल था, जिसमें उन्होंने स्टार कालरोज अल्कराज को हराकर दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
जीता पहला विंबलडन खिताब
बताते चलें कि यह यानिक सिनर का पहला विंबलडन खिताब रहा। सिनर ने धीमी शुरुआत की। पहले सेट में हार झेलने के बाद सिनर ने अगले तीन सेटों में दबदबा कायम रखते हुए ट्रॉफी अपने नाम की।
S1NNER 🏆
— Wimbledon (@Wimbledon) July 13, 2025
World No.1 Jannik Sinner defeats Carlos Alcaraz to claim his first Wimbledon title 🇮🇹 pic.twitter.com/s9wjDI1gZS
प्राइज मनी के रूप में मिली बड़ी रकम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विंबलडन मेंस सिंगल का खिताब जीतने वाले यानिक सिनर को £3,000,000 (करीब 34 करोड़ भारतीय रुपये) की रकम प्राइज मनी के रूप में मिली। यह आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम की प्राइज मनी से बहुत ज्यादा है। आईपीएल विजेता को 20 करोड़ रुपये दिए जाते हैं।
"Trying to become a better tennis player, but mostly a better person" ♥️
— Wimbledon (@Wimbledon) July 13, 2025
Jannik Sinner gives his team a heartfelt thank you following his victory at #Wimbledon pic.twitter.com/vFisxfE6J2
वहीं हारने वाले कालरोज अल्कराज को £1,520,000 (करीब 17 करोड़ भारतीय रुपये) की रकम प्राइज मनी के रूप में मिली। यह प्राइज मनी आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम से कुछ ही कम है।
खेल की दुनिया में इटली का दबदबा
बता दें कि इटली खेल जगत में अपना दबदबा बनाता जा रहा है। इधर यानिक सिनर ने विंबलडन का खिताब जीता। वहीं हाल ही में इटली क क्रिकेट टीम ने भारत और श्रीलंका में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया था। यह इटली क्रिकेट टीम का पहला टी20 वर्ल्ड कप होगा।