Neeraj Chopra Classic 2025: भारत में पहली बार इंटरनेशनल लेवल की जैवलिन थ्रो कम्पटीशन होने जा रही है। इस ऐतिहासिक इवेंट को 'नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025' नाम दिया गया है।
नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 कब और कहां होगा? जानें टिकट, एथलीट्स और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

Neeraj Chopra Classic 2025: देश की पहली इंटरनेशनल जैवलिन थ्रो कम्पटीशन, नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025, इस शनिवार को बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में होने वाली है। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा और जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा स्वीकृत यह ऐतिहासिक आयोजन भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक बड़ी छलांग है।
क्यों खास है नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 कम्पटीशन
इस कम्पटीशन को ‘वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेवल’ का दर्जा प्राप्त हुआ है, जो इसे इंटरनेशनल लेवल पर बेहद प्रतिष्ठित बनाता है। यह आयोजन भारत को ट्रैक एंड फील्ड खेलों के ग्लोबल मैप पर एस्टेब्लिश करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
View this post on Instagram
इवेंट की पूरी जानकारी
- डेट: 5 जुलाई 2025 (शनिवार)
- टाइमिंग: भारतीय समय अनुसार शाम 7 बजे
- वेन्यू: श्री कांतीरावा स्टेडियम, बेंगलुरु
- लाइव स्ट्रीमिंग: आप इसे टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी और स्टार स्पोर्ट्स 2 पर देख सकते हैं. मोबाइल और अन्य डिवाइस पर देखने के लिए जियो हॉटस्टार पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। इसका वर्ल्ड एथलेटिक्स वेबसाइट पर भी सीधा प्रसारण किया जाएगा।
टिकट और लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 के टिकट 'जोमैटो के डिस्ट्रिक्ट वेबसाइट ' पर उपलब्ध हैं। इन टिकटों की कीमत 299 रुपये से 9,999 रुपये तक है, ताकि सभी फैंस इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बन सकें।
कौन-कौन से एथलीट दिखाएंगे अपना दम?
- नीरज चोपड़ा (भारत)
- कर्टिस थॉम्पसन (अमेरिका)
- मार्टिन कोनेसी (चेकिया)
- जूलियस येगो (केन्या)
- सिप्रियिन मृज़िग्लॉड (पोलैंड)
- लुइज़ मौरिसियो दा सिल्वा (ब्राजील)
- रुमेश पाथिरगे (श्रीलंका)
- थॉमस रोहलर (जर्मनी)
- सचिन यादव (भारत)
- साहिल सिलवाल (भारत)
- रोहित यादव (भारत)
- यशवीर सिंह (भारत)
View this post on Instagram
Read More Here: गिल, पडिक्कल, राहुल, साई के बाद करुण नायर भी रहे फेल; नंबर 3 के लिए टीम मैनेटमेंट को नही मिल पा रहा चेतेश्वर पुजारा का रिप्लेसमेंट?