पेरिस ओलिंपिक 2024 के पहले दिन भारतीय निशानेबाजों ने सभी को काफी ज्यादा निराश किया है। इस बार निशानेबाजी में सभी को इनसे काफी ज्यादा उम्मीदे थी लेकिन ऐसा हो नहीं पाया हैं। आज निशानेबाजी में मिक्स्ड एयर राइफल का फाइनल भी था जिसमे भारतीय टीम क्वालीफाई ही नही कर पाई थी।
इसके अलावा अभी पुरुष एयर पिस्टल में भी भारतीय खिलाड़ियों से काफी उम्मीदे थी लेकिन उसमें भी अपने प्रदर्शन से सभी को निराश ही कर दिया है। सरबजोत सिंह और अर्जुन सिंह चीमा फाइनल राउंड में अपनी जगह बना ही नही पाए है।
Sarabjot Singh ऐसे चुके फाइनल में जगह
भारत के तरफ से सरबजोत सिंह के लिए काफी निराशाजनक और हार्ट ब्रेकिंग ये राउंड समाप्त हुआ था। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सरबजोत सिंह 9वे स्थान पर थे जहां 8 खिलाड़ी ही अगले राउंड के लिए क्वालीफाई करने वाले थे। 8वे नंबर पर जर्मनी के रॉबिन वाल्टर के 577 अंक थे जहां सरबजोत सिंह के भी उतने ही अंक थें। हालांकि उन्होंने सरबजोत के 16 के मुकाबले 17 सटीक निशाने लगाए थे।
अर्जुन चीमा भी एक बार इस राउंड में चौथे स्थान पर पहुंच गए थे जहां वो भी अच्छे फॉर्म में नज़र आए थे लेकिन वो अपनी वो लहर बरकार नही रख पाए थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि सरबजोत सिंह और अर्जुन चीमा भारत के उस टीम का हिस्सा थे जिसने पिछले साल एशियाई गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता था।
उनके फाइनल में नही क्वालीफाई करने के कैन सभी फैन्स को काफी ज्यादा निराशा हाथ लगी और भारत की एक मेडल की उम्मीद और भी कम हो गई है जिस कारण भारत का पहला दिन बिना मेंडल के ही समाप्त हो गया।
READ MORE HERE:
भारत के कोच पद के लिए Ashish Nehra ने किया बड़ा खुलासा, गंभीर को लेकर दिया ये कमाल का बयान!
कप्तानी की लड़ाई को पीछे छोड़ Hardik Pandya और Suryakumar Yadav ने एक-दूसरे को गले लगाकर भरोसा जताया!
Champions Trophy 2025: क्या पीसीबी के इस फैसले से और भी गहरा होगा भारत-पाकिस्तान विवाद?
श्रीलंका जाते ही नए हेड कोच Gautam Gambhir ने बहाया खूब पसीना! देखें वीडियो
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।