Neeraj Chopra: एक तरफ लीड्स टेस्ट में भारत को हार मिली। वहीं दूसरी ओर नीरज चोपड़ा ने पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि उन्हें गोल्डन बॉय क्यों कहा जाता है।
आप टीम इंडिया की हार के गम में डूबे हैं, उधर गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने रच दिया इतिहास

Neeraj Chopra Wins Golden Spike Meet: भले इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया हार गई हो लेकिन भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचते हुए अपने बेहतरीन थ्रो के साथ भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल डाल दिया है। चेक रिपब्लिक में आयोजित ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक में नीरज ने गोल्ड मेडल जीता है।
हालांकि वो यहां 90 मीटर का थ्रो नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने तिरंगा जरूर लहरा दिया। यहां पर नीरज द्वारा 85.29 मीटर का थ्रो ही काफी था। आपको बता दें कि ये नीरज का लगातार दूसरा बड़ा खिताब माना जा रहा है। इससे पहले उन्होंने पिछले हफ्ते पेरिस डायमंड लीग जीती थी।
नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड मेडल
नीरज चोपड़ा ने फाऊल थ्रो के साथ गेम की शुरुआत की। उसके बाद उन्होंने दूसरे अटेम्प्ट में 83.45 मीटर का थ्रो किया। तीसरी बार उन्होंने 85.2 मीटर का थ्रो किया और टॉप पर पहुंच गए। फिर अपने चौथे प्रयास में उन्होंने 82.17 मीटर का थ्रो और पांचवें अटेम्प्ट में 81.01 मीटर का थ्रो किया।
- पहला प्रयास: फॉउल
- दूसरा प्रयास: 83.45 मीटर
- तीसरा प्रयास: 85.29 मीटर (विजयी थ्रो)
- चौथा प्रयास: 82.17 मीटर
- पांचवां प्रयास: 81.01 मीटर
- छठा प्रयास: फॉउल
#NeerajChopra wins Javelin Throw Title at Ostrava Golden Spike 2025 in Czech Republic with a best throw of 85. 29 metres.#Javelin #OstravaGoldenSpike2025 pic.twitter.com/3KArSqO0nd
— All India Radio News (@airnewsalerts) June 25, 2025
हालांकि उन्होंने अंत भी फाउल थ्रो के साथ किया। नीरज का जो तीसरा अटेम्प्ट था, वह उनकी जीत के लिए काफी रहा। उसी के साथ नीरज ने 5 दिन के अंदर अपना दूसरा खिताब जीत लिया है। उनकी इस जीत ने क्रिकेट में इंग्लैंड से मिली हार के गम को कुछ हद तक कम करने का काम जरूर किया है।
नीरज के लिए शानदार रहा ये साल
इस प्रतियोगिता की अगर बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के डौव स्मिथ दूसरे स्थान पर रहे, जिन्होंने 84.12 मीटर का अपना बेस्ट थ्रो किया। इसी के साथ ग्रेनेडा के पीटर एंडरसन 83.6 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे नंबर पर रहे। यह मुकाबला वर्ल्ड एथलेटिक्स सबकॉन्टिनेंटल टूर के गोल्ड स्टार का टूर्नामेंट था, जिसमें 9 एथलीटों ने भाग लिया। पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग लेते हुए नीरज ने सीधे खिताब अपने नाम कर लिया।

इस प्रतियोगिता के बाद नीरज चोपड़ा बेंगलुरु में 5 जुलाई को 'क्लासिक' में भाग लेंगे जिसमें पीटर्स और रोहलेर भी खेल रहे हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन श्री कंतिरवा स्टेडियम में होगा। 27 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने मई में दोहा डायमंड लीग में 90 मीटर का थ्रो कर दूसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद पेरिस डायमंड लीग का खिताब जीता।