Hockey: पेरिस ओलिंपिक 2024 की शरूआत 26 जुलाई से हो रही है जहाँ इस बार अनेक सपोर्ट इस टूर्नामेंट का हिस्सा है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि 11 अगस्त तलक चलने वाले इस टूर्नामेंट में हमे दुनिया के हर कोने से खिलाड़ी हिस्सा लेते हुए नज़र आने वाले है।

भारत भी इस बार शानदार दावेदारी पेश करने वाला है जहाँ भारत की तरफ से इस बार के ओलिंपिक में 117 गए है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि टोक्यो ओलिंपिक भारत का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है जब उन्होंने कुल 7 पदक जीते थे और वो इस बार उस प्रदर्शन को और बेहतर करना चाहेंगे।

भारत का पेरिस ओलिंपिक Hockey शेड्यूल

भारतीय हॉकी टीम अभी पेरिस में है है जहाँ हॉकी इंडिया ने 16 खिलाड़ियों के सदस्य की घोषणा की थी। हरमनप्रीत सिंह भारतीय टीम की कमान संभाल रहे है वही हार्दिक सिंह को भारत का उपकप्तान बनाया गया है। इस बार टीम में 5 ऐसे खिलाड़ी है जो अपना ओलिंपिक डेब्यू कर रहे है। भारत की कोशिश होगी कि वो इस बार गोल्ड मेडल हासिल कर पाए क्यूंकि पिछले ओलिंपिक में वो कांस्य पदक जीत पाए थे।

भारत के शेड्यूल की बात की जाए तो भारत का पहला मुकाबला न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ 27 जुलाई को है जहाँ इसके बाद उनका मुकाबला अर्जेंटीना से 29 जुलाई, आयरलैंड से 30 जुलाई, बेल्जियम से 01 अगस्त और ऑस्ट्रेलिया से 2 अगस्त को है। भारतीय टीम इस बार के पेरिस ओलिंपिक में ग्रुप 1 का हिस्सा है।

भारतीय Hockey टीम का स्क्वाड


भारत की पेरिस ओलिंपिक 2024 का स्क्वाड कुछ इस प्रकार है: पी आर श्रीजेश, जरमनप्रीत सिंह
, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय. राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद अभिषेक, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, मंदीप सिंह, गुरजंत सिंह। बैकअप खिलाड़ी : नीलकांत शर्मा, जुगराज सिंह,
कृष्ण बहादुर पाठक

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।