पूर्व रेसलर विनेश फोगाट बनी मां, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में दिया बेटे को जन्म; बधाइयों का लगा ताता

Vinesh Phogat: पूर्व रेसलर और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट के घर अब एक छोटा मेहमान आ गया है। मंगलवार, 1 जुलाई को विनेश ने दिल्ली में बेटे को जन्म दिया।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 01 Jul 2025, 06:46 PM
iconUpdated: 01 Jul 2025, 11:34 PM

Vinesh Phogat: पूर्व रेसलर और जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट अब मां बन चुकी है। विनेश फोगाट और सोमवीर राठी के घर मंगलवार यानी 1 जुलाई को एक नन्हें मेहमान ने दस्तक दी। विनेश ने बेटे को जन्म दिया। ये विनेश और सोमवीर का पहला बच्चा है। शादी के सात साल बाद इस कपल के घर किलकारी गूंजी है।

विनेश को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने मंगलवार, 1 जुलाई को बेटे को जन्म दिया। विनेश के परिजनों की तरफ से बताया गया है कि ऑपरेशन के जरिए डिलीवरी हुई है। मां-बेटा दोनों स्वस्थ हैं। घर में नया मेहमान आने से विनेश के परिजनों में खुशी की लहर है।

मार्च में की थी पेरेंट्स बनने की घोषणा

विनेश फोगाट ने 6 मार्च को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में सोशल मीडिया पर खुलासा किया था। आपको बता दें कि विनेश और उनके पति सोमवीर राठी दोनों पहलवान हैं। दोनों ने लव मैरिज की थी। विनेश और सोमवीर ने 14 दिसंबर, 2018 में शादी की थी और इन दोनों ने शादी में 7 फेरे की जगह 8 फेरे लिए थे। आठवां फेरा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी खिलाओ की शपथ के साथ लिया था। शादी के लगभग सात साल बाद ये कपल अब पेरेंट्स बन चुका है।

Vinesh Phogat and Somveer Rathi

कुश्ती को अलविदा, राजनीति का थामा हाथ

विनेश फोगाट ने खेल के साथ-साथ राजनीति में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाई हुई है। उन्होंने पेरिस ओलंपिक में भाग लिया था, जहां 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण उन्होंने फाइनल से एक रात पहले डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने कुश्ती को अलविदा कह दिया और राजनीति की ओर रुख कर लिया।

राजनीति में विनेश फोगाट ने कांग्रेस की ओर से हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में जुलाना सीट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इस जीत ने विनेश के खोए हुए अस्तित्व को एक नई पहचान दी।

Read More: एक को कहा 'Hi Love' तो दूसरी से बोले 'काश आप मेरी गर्लफ्रेंड होती...', यश दयाल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने दिखाए सबूत, कहा- हनुमान जी मेरे साथ हैं

Follow Us Google News