/sportsyaari/media/media_files/cXkrlmjDdfOH1eQJwHZP.jpg)
India schedule for first day in Paris Olympics 2024
पेरिस ओलिंपिक 2024 का शनादर आगाज़ हो गया है। 26 जुलाई को एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया था और आज से लगभग सारे खेल और इवेंट चालू हो जाएंगे। भारतीय दल भी आज से अपना दमखम दिखाने में लग जाएगी जहां इस बार भारत के पास काफी अच्छा मौका है।
भारतीय दल से कुल 117 खिलाड़ी गए है जो अलग अलग खेल में अपना दमखम दिखाते हुए नज़र आने वाले है। आज से कड़ी सारे खेल शुरू हो रहे है जिसमे भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेते हुए नजर आने वाले हैं। इस आर्टिकल में हम आपको भारत के पहले दिन का शेड्यूल बताने वाले हैं।
Paris Olympics 2024 : पहले दिन का शेड्यूल
भारत के आज काफी सारे खिलाड़ी एक्शन में नज़र वाले है और कुछ गेम्स में भारत को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है जहां वो मेडल के करीब पहुंच पाए और अच्छा प्रदर्शन करके भारत का नाम रौशन कर पाए। भारत का आज का शेड्यूल कुछ इस प्रकार है।
दोपहर 12:30 बजे: शूटिंग - एलावेनिल वलारिवन-संदीप सिंह और रमिता-अर्जुन बाबूता 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम क्वालीफिकेशन में।
दोपहर 12:30 बजे: रोइंग - बलराज पंवार पुरुष एकल स्कल्स हीट्स में।
दोपहर 2:00 बजे: शूटिंग - अर्जुन सिंह चीमा और सरबजोत सिंह पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालीफिकेशन में।
दोपहर 2:00 बजे: शूटिंग - 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम कांस्य और स्वर्ण पदक स्पर्धाएँ।
दोपहर 3:30 बजे: टेनिस - एन श्रीराम बालाजी और रोहन बोपन्ना बनाम फ्रांस के फैबियन रेबुल और एडौर्ड रोजर-वेसलिन पुरुष युगल के पहले दौर में।
शाम 4 बजे: शूटिंग - मनु भाकर और रिदम सांगवान महिला 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालीफिकेशन में।
शाम 7:10 बजे: बैडमिंटन - लक्ष्य सेन बनाम ग्वाटेमाला के केविन कॉर्डन, बैडमिंटन पुरुष एकल ग्रुप स्टेज मैच।
शाम 7:30 बजे: टेबल टेनिस - हरमीत देसाई बनाम यूएई के जैद अबो यमन, पुरुष एकल पहले दौर में।
रात 8 बजे: बैडमिंटन - सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम फ्रांस के लुकास कोरवी और रोनन लाबर, पुरुष युगल ग्रुप स्टेज मैच।
रात 9 बजे: हॉकी - भारत बनाम न्यूजीलैंड, पुरुष ग्रुप मैच।
रात 11:50: बैडमिंटन - अश्विनी पोनप्पा और तनिषा क्रैस्टो बनाम दक्षिण कोरिया की किम सो यियोंग और कोंग ही योंग, महिला युगल ग्रुप सी मैच।
देर रात 12 बजे: मुक्केबाजी - प्रीति बनाम वियतनाम की वो थी किम एनह, महिलाओं के 54 किग्रा राउंड ऑफ 32 में।
READ MORE HERE :