Paris Olympics 2024 India Schedule: 6वें दिन भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल

India Schedule: पेरिस ओलिंपिक 2024 के 6वें दिन का भारतीय खिलाड़ियों और टीम का शेड्यूल, स्वपनिल सिंह के पास आज भारत को तीसरा मेडल जिताने का मौक़ा (Paris Olympics 2024)

author-image
By Priyanshu Kumar
New Update
scheduke

India Schedule for 6th of paris olympics

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

पेरिस ओलिंपिक 2024 का 5वा दिन भारत के लिए शानदार रहा था जहाँ भारत के सभी खिलाड़ियों न शानदार प्रदर्शन करके अगले राउंड में अपनी जगह पक्की की थी। आपकी जानकारी के लिए बता दे भारत के 4-5 खिलाड़ी अगले राउंड यानी की नॉकआउट राउंड में पहुंचे है।  

भारत की तरफ से स्वपनिल सिंह पुरुष के 50 मीटर एयर राइफल के 3 पोजीशन के फाइनल में पहुँच गए है  और वो आज मेडल के लिए लड़ते हुए  नज़र आने वाले है। वही इसके अलावा आज भारतीय हॉकी टीम के लिई भी बड़ी चुनौती उनके सामने होने वाली है जहाँ आज उनका सामना बेल्जियम से होगा। इसके अलावा आज से गोल्फ में भी भारत का आगाज़ होने वाला है।

 India Schedule:  भारत का 6वें दिन का शेड्यूल

भारत के लिए आज का दिन काफी अहम होने वाला है जहाँ आज भारत के पास कुछ पदक जीतने का काफी  अच्छा मौक़ा होने वाला है। इसके अलावा भारत के लिए आज कुछ अहम मुकाबले भी है जहाँ  निचे भारत का 1 अगस्त का शेड्यूल कुछ इस प्रकार है।

एथलेटिक्स

पुरुष 20 मीटर पैदल चाल: परमजीत सिंह बिष्ट, आकाशदीप सिंह, विकास सिंह (सुबह 11.00 बजे से)

महिला 20 मीटर पैदल चाल: प्रियंका (दोपहर 12.50 बजे से) 

गोल्फ

पुरुष व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड-1: गगनजीत भुल्लर और शुभंकर शर्मा (दोपहर 12.30 बजे से) 

निशानेबाजी

पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन फाइनल: स्वप्निल कुसाले (दोपहर 1.00 बजे से) 

महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन क्वालिफिकेशन): सिफत कौर सामरा और अंजुम मौदगिल (दोपहर 3.30 बजे से) 

हॉकी

भारत बनाम बेल्जियम ग्रुप चरण मैच: (दोपहर 1.30 बजे से)

मुक्केबाजी

महिला 50 किग्रा प्री-क्वार्टर फाइनल: निकहत जरीन बनाम यू वू (चीन) (दोपहर 2.30 बजे से) 

तीरंदाजी

पुरुष व्यक्तिगत (1/32 एलिमिनेशन): प्रवीण जाधव बनाम काओ वेनचाओ (चीन) (दोपहर 2.31 बजे से)

नौकायन

पुरुष डिंगी रेस एक: विष्णु सरवनन (दोपहर 3.45 बजे से) 

पुरुष डिंगी रेस 2: विष्णु सरवनन : रेस 1 के बाद

महिला डिंगी रेस एक: नेथ्रा कुमानन (शाम 7.05 बजे से) 

महिला डिंगी रेस दो: नेथ्रा कुमानन: रेस 1 के बाद

बैडमिंटन

महिला एकल राउंड 16: पीवी सिंधू (रात 10 बजे से)

 

 

READ MORE HERE :

वनडे सीरीज से पहले ड्रेसिंग रूम में Gautam Gambhir बढ़ाया हौसला

Yashasvi Jaiswal आईसीसी टी20 रैंकिंग ने पहुंचे चौथे पायदान, लम्बी छलांग

India at Paris: चौथे दिन के बाद मेडल, इस रैंक पर आ पहुंचा भारत

India Schedule : 5वें दिन भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल

 

Latest Stories