India at Paris: दुसरे दिन के बाद पदक तालिका में इस स्थान पर आ पहुँचा भारत

India at Paris: पेरिस पैरालंपिक के दुसरे दिन की समाप्ति के बाद 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 2 कांस्य पदक की मदद से पदक तालिका में 17वें पायदान पर मौजूद है। (Paris Olympics 2024)

iconPublished: 10 Jan 2025, 04:59 PM
iconUpdated: 26 May 2025, 11:07 AM

पेरिस परालंपिक खेलो के दुसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस बार के खेलो में भारत की तरफ से कुल 84 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं जो इतिहास में भारत का सबसे बड़ा दल हैं। वही दुसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए मेडल तालिका में काफी अच्छा पायदान हासिल कर लिया हैं।

India at Paris: दुसरे दिन भारत का प्रदर्शन:

दुसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों के द्वारा कमाल का खेल दिखाया गया था। भारत ने शूटिंग में 3 और एथलेटिक्स 1 पदक जीत कर पदक तालिका में काफी अच्छी पोजीशन हासिल की हैं। अवनी लेखारा ने 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1) में भारत को पहला गोल्ड मेडल जिताया हैं। अवनी ने इतिहास रचा है जहाँ वो पारालंपिक खेलो में दो गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी हैं। टोक्यो में भी उन्होंने भारत के लिए गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

मोना अगरवाल ने भी इसी इवेंट में कमाल का प्रदर्शन किया था जहाँ उन्होंने भी इसी स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया था। भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ था कि एक ही निशानेबाजी के इवेंट में 2 मेडल अपने नाम किया हैं। मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल के (SH1) में गोल्ड मेडल जीतने से चुक गए और उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा था। वही प्रीती पाल ने महिलाओं के T35 के 100 मीटर के रेस में भारत को पहला मेडल जिताया हैं। उन्होंने इस स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया था।

India at Paris: पदक तालिका

पेरिस पारालंपिक के पदक तालिका के बारे में बात की जाए तो गोल्ड मेडल के आधार पर पदक तालिका का फैसला किया जाता हैं। चाइना 12 गोल्ड मेडल, 9 सिल्वर और 4 ब्रौंज़ मेडल के साथ पहले स्थान पर मौजूद हैं। ग्रेट ब्रिटेन, ब्राज़ील, नीदरलैंड क्रमशः दुसरे, तीसरे और चौथे पायदान पर हैं। भारत 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 2 कांस्य पदक की मदद से 17वें पायदान पर मौजूद हैं।

Follow Us Google News