MI vs DC: रोहित, डेविड और शेफर्ड ने मुंबई इंडियंस को 234 पर पहुंचाया

दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को यहां अपने आईपीएल मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ गेंदबाजी करने का विकल्प चुना, जिसमें रोहित, डेविड और शेफर्ड ने मुंबई को अच्छे स्कोर पर पहुंचाया।

New Update
f

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पावरप्ले में मुंबई इंडियंस की शुरुआत शानदार रही जिसमें सलामी बल्लेबाज Ishan Kishan और Rohit Sharma ने बोर्ड पर अच्छा स्कोर बनाया। किशन ने 23 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 42 रन बनाए, वहीं दूसरी ओर पूर्व कप्तान रोहित अपने अर्धशतक से 1 रन पीछे रह गए और अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 27 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के लगाकर 49 रन बनाए। फिर अक्षर पटेल ने ईशान किशन को भी पवेलियन भेजा.

Suryakumar Yadav, जिन्हें हाल ही में दिसंबर में स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी के लिए पुनर्वास के बाद राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) से मंजूरी मिली थी, ने लंबे समय के बाद खेला और यह सीजन का उनका पहला मैच था और नॉर्खिया की दूसरी गेंद पर शून्य पर आउट हो गए। मुंबई इंडियंस के कप्तान Hardik Pandya ने 33 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्का लगाकर धीमी गति से 39 रन बनाए और नॉर्खिया की गेंद पर आउट हो गए। तिलक वर्मा टीम के लिए रन बनाने में असफल रहे और 5 गेंदों में एक चौके सहित केवल 6 रन ही बना सके और खलील अहमद की शॉर्ट गेंद पर आउट हो गए।

पंड्या के विकेट के बाद टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड दिल्ली के गेंदबाज के लिए धमाका बनकर सामने आए। डेविड ने 21 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के लगाकर 45 रन बनाए और नॉटआउट रहे। दूसरी तरफ, रोमारियो ने नॉर्खिया के आखिरी ओवर में 32 रन ठोके और केवल 10 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के लगाते हुए तेजी से 39 रन बनाए। डेविड और शेफर्ड दोनों बल्लेबाजों की विस्फोटक पारी ने मुंबई का स्कोर 200 से ज्यादा संभव कर दिया। दिल्ली को कुल 235 रन बनाने हैं.

MI vs DC HEAD-TO-HEAD IN IPL

Matches played: 33
Mumbai Indians won: 18
Delhi Capitals won: 15
Last result: Mumbai Indians won by 6 wickets (Delhi, 2023)
Last 5 results: MI won - 2; DC won - 3

 

Read More Here

IPL 2024 :हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई की हार के 5 कारण

IPL 2024 Points Table - Sports Yaari

RCB vs RR: राजस्थान ने बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया

IPL 2024: आईपीएल में विराट कोहली के रिकॉर्ड

Latest Stories