WWE के 5 सबसे अमीर खिलाड़ी, लिस्ट में टॉप-2 का नाम आपको भी चौंका देगा

WWE के मंच पर एक से एक सुपरस्टार प्लेयर्स रहे हैं। इनमें से कई ऐसे प्लेयर्स रहे हैं जिन्होंने खूब पैसा कमाया है। चलिए देखते हैं दुनिया में WWE के 5 सबसे अमीर प्लेयर्स के बारे में।

icon द्वारा Kalpesh Kalal
iconPublished: 07 Jun 2025, 10:25 PM

5 Richest players of WWE: खेल जगत में क्रिकेट हो या फुटबॉल या कुछ और खेल जहां एक से एक ऐसे प्लेयर्स रहे हैं जिनके पास खूब पैसा है। क्रिकेटर्स और फुलबॉलर में तो आपने एक से एक अमीर खिलाड़ियों को देखा है। लेकिन क्या आप WWE में अमीर खिलाड़ियों को जानते हैं?

WWE के 5 सबसे अमीर खिलाड़ी

ये बहुत इंटरेस्टिंग होगा। क्योंकि WWE वो खेल हैं जहां प्लेयर्स को किसी इवेंट को जीतने पर बहुत पैसा पुरस्कार के रूप में दिया जाता है या फिर को किसी एक गेम को खेलकर भी खूब पैसा कमा लेते हैं। तो चलिए इस खास आर्टिकल में आपको बताते हैं WWE के अब तक के इतिहास के 5 सबसे अमीर खिलाड़ी।

5. हल्क होगन- 25 मिलियन डॉलर

WWE के अपने करियर में 12 बार के चैंपियन खिलाड़ी हल्क होगन का नाम किसी से अनजान नहीं है। इस खिलाड़ी को WWE के इतिहास में सबसे विवादित खिलाड़ियों में जाना जाता है। लेकिन इस खिलाड़ी के पास अथाह पैसा है। वो इस गेम के पांचवें सबसे अमीरदाजे हैं जिनके पास रिपोर्ट्स की माने तो कुल 25 मिलियन डॉलर यानी करीब 2 अरब भारतीय रूपये की संपत्ति है।

#4. स्टीव ऑस्टिन- 30 मिलियन डॉलर

WWE के खेल में कई बड़े दिग्गज प्लेयर्स हैं। जिसमें एक स्टीव ऑस्टिन हैं। इस खिलाड़ी का भी जबरदस्त रूतबा रहा है। स्टीव ऑस्टिन की बात करें तो वो इस खेल के सबसे प्रतिष्ठित खिलाड़ियों में शुमार रहे हैं। स्टीव ऑस्टिन ने 6 WWE चैंपियनशिप, दो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप और तीन रॉयल रंबल जीती हैं। उनके पास कुल सम्पत्ति की बात करें तो वो 30 मिलियन डॉलर के मालिक हैं। इसको भारतीय करेंसी से देखे तो ये करीब 2 अरब 57 करोड़ रुपये होती है।

#3. जॉन सीना – 80 मिलियन डॉलर

जॉन सीना, WWE के खेल में ये वो नाम है जिसे किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। जॉन सीना सबसे खतरनाक और चर्चित खिलाड़ियों में से एक हैं। वो अखाड़े में अपने विरोधी को चित्त करने के लिए जाने जाते हैं। जॉन सीना की बात करें तो वो पिछले कुछ वक्त से ज्यादा नजर नहीं आते हैं क्योंकि वो हॉलीवुड में फिल्में बनाने लगे हैं। रिपोर्ट्स के हवाले से वो 80 मिलियन डॉलर के मालिक हैं। ये भारतीय रुपये के हिसाब से करीब 7 अरब बनते हैं।

#2. ट्रिपल एच – 250 मिलियन डॉलर

पॉल लेवेक्स यानी ट्रिपल एच, जो WWE के सबसे खूंखार खिलाड़ी माने जाते हैं। इनके आगे अच्छे-अच्छे रेसलर की बोलती बंद हो जाती है। ट्रिपल एच ने अपने करियर में जबरदस्त कामयाबी हासिल की है। जिसमें वो 14 बार WWE के वर्ल्ड चैंपियन बने हैं। ट्रिपल एच के पास 250 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। रिपोर्ट्स की माने तो भारतीय करेंसी के हिसाब से ये 21 अरब से भी ज्यादा की संपत्ति बनती है।

#1 ड्वेन द रॉक जॉनसन- 800 मिलियन डॉलर

WWE के एक दिग्गज की संपत्ति 800 मिलियन डॉलर भी है। ये वो नाम है जिसने ना सिर्फ रेसलिंग में अपना दमखम स्थापित किया है। बल्कि हॉलीवुड में भी नजर आते हैं। इनका नाम ड्वेन द रॉक जॉनसन है। उनके पास जो संपत्ति है वो अच्छे-अच्छे की नींद उड़ा सकता है। ड्वेन द रॉक अब हॉलीवुड में ज्यादा नजर आते हैं। रिपोर्ट्स के हवाले से इसकी संपत्ति को भारतीय रूपये के हिसाब से देखे तो 68 खरब रुपये होते हैं।

Also Read- WrestleMania 41 को मिस करने के बाद रोमन रेंस के फ्यूचर पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब करेंगे वापसी

Follow Us Google News