9 Dec, 2025

BY: सरवर रज़ा अंसारी

IPL 2026 ऑक्शन के ये हैं सबसे युवा और उम्रदराज खिलाड़ी

आईपीएल 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा।

जिसमें 350 खिलाड़ियों की नीलामी होगी।

इसमें 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

आईपीएल 2026 ऑक्शन में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी वाहिदुल्लाह जादरान हैं, जिनकी उम्र 18 साल और 24 दिन है।

आईपीएल 2026 ऑक्शन में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी जलज सक्सेना हैं, जिनकी उम्र 38 साल और 359 दिन है।