9 Nov, 2025

BY: Shubhamvada

किस दिन होगा WPL 2026 और IPL 2026 का ऑक्शन?

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की खिलाड़ियों की नीलामी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

पहले विदेश में आयोजित होने की अटकलों के विपरीत, अब यह नीलामी 15 दिसंबर को भारत में ही होने की उम्मीद है।

महिला प्रीमियर लीग के इतिहास की पहली मेगा नीलामी 27 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होगी।

IPL 2026 की नीलामी भारत में होगी, जो 2022 के बाद पहली बार होगा जब नीलामी देश में आयोजित की जाएगी।

IPL की सभी दस फ्रेंचाइजियों को 15 नवंबर तक अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की अंतिम सूची BCCI को सौंपनी होगी।

WPL की नीलामी 27 नवंबर को दिल्ली में होगी। यह इस लीग के लिए पहला मेगा ऑक्शन होगा।

इस साल भारत ने महिला वर्ल्ड कप खिताब भी अपने नाम किया है। ऐसे में WPL जैसे टूर्नामेंट को भारत में और भी हाइप मिलेगा।

Thanks For Reading!

Next: ODI में इन पांच खिलाड़ियों ने जीते हैं सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

Read Next