12 Mar, 2026

BY: Shubhamvada

कब होने वाली है कुलदीप यादव की शादी?

Kuldeep Yadav Marry with Vanshika

टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं।

आईपीएल से पहले कुलदीप यादव शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 14 मार्च को कुलदीप यादव की शादी है।

वह अपने बचपन की दोस्त वंशिका से शादी करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक कुलदीप और वंशिका की शादी उत्तराखंड के मसूरी में होगी।

इस शादी में परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तेदार और चुनिंदा दोस्त आएंगे। कुलदीप यादव ने पिछले साल ही वंशिका से सगाई कर ली थी।

शादी से पहले 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में होंगी, जो पारंपरिक तरीके से मनाई जाएंगी।

शादी के तीन दिन बाद 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन होगा।

इस रिसेप्शन में क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां, बॉलीवुड सेलेब्रिटी और उत्तर प्रदेश के प्रमुख राजनेता शामिल होने की संभावना है।