12 May, 2026
BY: Shubhamvadaये मुकाबला मंगलवार, 12 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाली ये टक्कर काफी दिलचस्प होने वाली है क्योंकि दोनों ही टीमें इस वक्त जीत के रथ पर सवार है।
हैदराबाद और गुजरात की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए हर हाल में ये मुकाबला जीतना चाहेगी।
गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने इस मुकाबले से पहले जानते हैं कि इन दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड कैसा है?
गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अबतक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं।
जिसमें गुजरात ने 5 मुकाबलों में जीत हासिल की और हैदराबाद ने 1 में। दोनों टीमों के बीच 1 मुकाबला रद्द भी हो चुका है।
तो अगर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात की जाए तो इस रिकॉर्ड में गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी है।