1 May, 2026
BY: Sports Yaari deskRR vs DC Head-to-Head Record
RR vs DC: आईपीएल 2026 का 43वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा।
डीसी और आरआर का ये मुकाबला शुक्रवार, 1 मई सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए ये आईपीएल काफी अलग-अलग रहा। जहां एक ओर राजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर है।
तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम 6 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल पर 7वें स्थान पर है।
अब बात करते हैं दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की। किस टीम का पलड़ा इस रिकॉर्ड में भारी है?
दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले हैं।
जिसमें से 15 दिल्ली कैपिटल्स और 15 मुकाबले राजस्थान रॉयल्स ने जीते हैं। यानी इस रिकॉर्ड में दोनों टीमें बराबरी पर हैं।