7 Feb, 2026

BY: Shubhamvada

T20 World Cup 2026 की पहली हैट्रिक, खोला पंजा

Romario Shepherd hat trick and fifer in T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026, WI vs SCO: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रनों से हरा दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने धीमी शुरुआत से उबरते हुए ईडन गार्डन्स में टी20 विश्व कप के अपने शुरुआती मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ 182 रन बनाए।

उसके बाद वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड की हैट्रिक ने एक ही ओवर ने मैच को कैरेबियाई टीम की झोली में डाल दिया।

स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शेफर्ड ने अपनी धारदार गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी।

17वें ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार तीन विकेट झटककर उन्होंने न केवल अपनी टीम की जीत पक्की की, बल्कि वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया।

रोमारियो शेफर्ड हैट्रिक और मैच में 5 विकेट लेकर कैरेबियन टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ये किसी भी गेंदबाज द्वारा ली गई पहली हैट्रिक रही। जेसन होल्डर ने भी शेफर्ड का अच्छा साथ दिया और 3 विकेट लेने में कामयाब रहे।