11 Nov, 2025
BY: Shubhamvadaभारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 14 नवंबर से खेला जाएगा।
पहला टेस्ट मैच कोलकाता में खेला जाएगा। इस टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत की वापसी होगी। चोट के बाद पंत पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे।
पहले टेस्ट मैच में पंत के पास इतिहास रचने का मौका होगा।
ऋषभ पंत कोलकाता टेस्ट मैच में एक छक्का लगाते ही वीरेंद्र सहवाग का महारिकॉर्ड तोड़ने में सफल हो जाएंगे। ऋषभ पंत एक छक्का लगाते ही टेस्ट में 91 छक्के लगाने में सफल हो जाएंगे।
ऐसा करते ही पंत, सहवाग से आगे निकल जाएंगें। सहवाग ने टेस्ट में 90 छक्के लगाए हैं। इस समय पंत भी 90 छक्के लगा चुके हैं।
इसके अलावा दो टेस्ट मैचों की सीरीज में पंत 10 छक्का लगाने में सफल रहे तो भारतीय विकेटकीपर टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्का लगाने वाले दुनिया के चौथे क्रिकेटर बन जाएंगे।
Thanks For Reading!