27 Apr, 2026
BY: ShubhamvadaRCB vs DC Head-to-Head Record
RCB vs DC: आईपीएल के 19वें सीजन का 39वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा।
ये मैच 27 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
इस सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी की टीम एक बार फिर शानदार लय में दिखाई दे रही है तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स टीम का हाल कुछ समझ में नहीं आ रहा है।
एक ओर आरसीबी है जो 10 अंक और +1.101 रनरेट के साथ पॉइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर है वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स 6 अंक और -0.184 रनरेट के साथ सातवें स्थान पर लुढ़क गई है।
इस सीजन में पिछली बार जब आरसीबी और दिल्ली की टीम आमने-सामने हुई थी तो दिल्ली कैपिटल्स ने बाजी भारी थी।
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात की जाए तो आरसीबी की पलड़ा भारी है।
आरसीबी ने 34 में से 20 मुकाबले अपने नाम किए हैं तो दिल्ली कैपिटल्स ने 13 मैच। दोनों टीमों के बीच 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है।