14 May, 2026

BY: Shubhamvada

PBKS vs MI: पंजाब या मुंबई, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

PBKS vs MI Head-to-Head Record

PBKS vs MI: आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है।

ये मुकाबला गुरुवार, 14 मई को धर्मशाला स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाना है।

इस मुकाबले में मुंबई और पंजाब की टीमें आमने-सामने होंगी जिसमें हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली MI आईपीएल 2026 प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

वहीं दूसरी ओर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की नजरें जीत की लय हासिल करने पर होगी। PBKS ने पिछले लगातार 4 मुकाबले गंवाए जिसके चलते टीम का प्लेऑफ का गणित थोड़ा बिगड़ सा गया है।

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले से पहले जानते हैं कि इन दोनों टीमें के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के आंकड़े क्या कहते हैं?

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल 35 खेले गए हैं।

जिसमें से पंजाब किंग्स ने 18 मुकाबले अपने नाम किए और मुंबई इंडियंस ने 17 मुकाबले जीते। इस रिकॉर्ड में पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी है।